Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Truth Of Raghav Sakshi Viral Video: राघव जुयाल ने मारा साक्षी मलिक को थप्पड़? जानिए वायरल वीडियो का सच…
  • एंटरटेनमेंट

Truth Of Raghav Sakshi Viral Video: राघव जुयाल ने मारा साक्षी मलिक को थप्पड़? जानिए वायरल वीडियो का सच…

Hema Gupta August 7, 2025

Truth Of Raghav Sakshi Viral Video: मशहूर डांसर, होस्ट, एक्टर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें राघव और साक्षी आपस में लड़ते दिखाई दे रहें हैं। उस वीडियो में राघव साक्षी को थप्पड़ तक मार देते हैं, इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया में बवाल मच गया। लोगो को लगा ये असली वीडियो है लेकिन राघव ने सबकी कंफ्यूजन और गलतफहमी दूर कर दी।

Read More: Shwetha Menon FIR Controversy: शाहरुख-सलमान संग काम कर चुकीं श्वेता मेनन के खिलाफ FIR, जानिए वजह…

वायरल वीडियो का सच..

राघव और साक्षी के वायरल वीडियो में साक्षी राघव से झूमा झपटी करते नजर आ रही हैं। राघव साक्षी को जोरदार थप्पड़ मारते हैं। लेकिन साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और उन्होंने बताया कि वीडियो असली नही है बल्कि वो तो उनके एक्टिंग रिहर्सल का एक सीन है, जिसके बाद से लोगों के अंदर से गुस्सा और कंफ्यूजन दोनों दूर हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़े का वीडियो…

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक के बीच बहस और हाथापाई होती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती है, जो अचानक झूमाझटकी में बदल जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Tadka (@filmytadka0)

वीडियो में कुछ और लोग भी मौजूद हैं जो दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान राघव, साक्षी को थप्पड़ मारते हुए नजर आते हैं। यह दृश्य देखने के बाद सोशल मीडिया पर राघव की जमकर आलोचना होने लगी और उन्हें महिला पर हाथ उठाने के लिए ट्रोल किया गया।

साक्षी मलिक ने बताया वीडियो का सच…

जब वीडियो को लेकर विवाद बढ़ा और राघव जुयाल पर सोशल मीडिया में गुस्सा फूटा, तब साक्षी मलिक ने सामने आकर इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया कि,

“यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि एक रिहर्सल का हिस्सा है। हम एक स्क्रिप्ट के अनुसार अभ्यास कर रहे थे और ये उसी का दृश्य है। कृपया इसे असल झगड़ा न समझें। हम अच्छे एक्टर्स बनने की प्रैक्टिस कर रहे थे।”

साक्षी ने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वे वीडियो को गलत संदर्भ में न लें।

कौन हैं साक्षी मलिक?

साक्षी मलिक एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने सिंगर अरमान मलिक के गाने “वहम” और विशाल मिश्रा के हिट ट्रैक “एक मुलाकात” में भी अभिनय किया। साक्षी वेब प्रोजेक्ट ‘ड्राई डे’ में भी नजर आ चुकी हैं।

राघव जुयाल का करियर….

राघव जुयाल, जिन्हें “क्रॉलींग किंग” के नाम से भी जाना जाता है, भारत के मशहूर डांसर, एक्टर और टीवी होस्ट हैं। उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया है और बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए हैं। राघव अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांसिंग स्टाइल के लिए खासे चर्चित हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी शुरू… शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 29 किमी लंबे बनेंगे घाट
Next: Government Hospital: गिरगढा सरकारी अस्पताल में नए अधीक्षक डॉ. विश्वास गोस्वामी ने स्वास्थ्य सेवाओं में नई उम्मीद की किरण जगाई।

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.