Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें…
  • एंटरटेनमेंट

Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें…

Hema Gupta July 10, 2025

Raghav Juyal 34th Birthday: बॉलीवुड एक्टर, डांसर और होस्ट राघव जुयाल आज 10 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। देहरादून से मुंबई तक का उनका सफर मेहनत, जुनून और काबिलियत से भरा रहा है। रियलिटी शो में मिले मौके ने उन्हें पहचान दी, और अब वो पैन-वर्ल्ड फिल्म ‘द पैराडाइज’ का हिस्सा बन चुके हैं।

Read More: ‘Mahavatar Narasimha’ Trailer Release: नरसिंह अवतार की दहाड़ सुन कांप उठा हिरण्यकश्यप, ट्रेलर देख फैंस बोले- अद्भुत!

‘द पैराडाइज’ में निभाएंगे दमदार किरदार…

साउथ सुपरस्टार नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की आने वाली पैन इंडिया फिल्म ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल को अहम किरदार मिला है। मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर एक BTS वीडियो भी जारी किया जिसमें बताया गया कि राघव के किरदार को कितनी मेहनत तैयार किया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Paradise (@theparadisemovie)

8 भाषाओं में रिलीज, पैन-वर्ल्ड फिल्म बनने जा रही है ‘द पैराडाइज’

यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, इंग्लिश और स्पैनिश भाषा में 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की स्केल, विजुअल्स और कहानी इतनी भव्य है कि इसे भारतीय सिनेमा का इंटरनेशनल फेस माना जा रहा है। मेकर्स एक हॉलीवुड स्टूडियो से डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बातचीत कर रहे हैं।

देहरादून से मुंबई तक का सफर…

राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता पेशे से वकील हैं और पढ़ाई पर जोर देते थे, लेकिन राघव का दिल बचपन से ही डांस में लगा रहता था। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर राघव साल 2013 में मुंबई पहुंचे और रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ (DID) में ऑडिशन दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

‘स्लो मोशन किंग’ बनकर छाए..

ऑडिशन में राघव ने अपने यूनिक स्लो मोशन डांस स्टाइल से जजों और दर्शकों को चौंका दिया। हालांकि शो में वह टॉप-8 से बाहर हो गए थे, लेकिन उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और वहां से उन्होंने खुद को स्टार डांसर के रूप में पहचान बना ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

डांस से होस्टिंग और फिर एक्टिंग में कदम…

DID के बाद राघव को शो डांस प्लस में बतौर होस्ट लिया गया। यहां उन्होंने होस्टिंग के साथ कॉमिक टच देकर दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि डायरेक्टर रैमो डिसूजा ने उन्हें ‘सोनाली केबल’ (2014) में सपोर्टिंग रोल ऑफर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

फिल्म ‘ABCD-2’ से मिली पहचान…

साल 2015 में राघव को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ABCD-2’ में सेकंड लीड मिला। फिल्म हिट रही और राघव को भी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। इसके बाद उन्होंने ‘स्ट्रीट डांसर 3D’, वेब सीरीज ‘अभय’, और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

एक्शन हीरो बनते दिखे राघव…

2023 की फिल्म ‘किल’ और 2024 में आई ‘युध्रा’ में राघव जुयाल ने जबरदस्त एक्शन कर सबको चौंका दिया। अब वह एक वर्सेटाइल एक्टर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई…

राघव जुयाल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है और सभी को उनकी आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ का बेसब्री से इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्यारसपुर में धार्मिक मेले की भव्यता के बाद गंदगी का अम्बार, ग्रामीणों में रोष
Next: Guru Purnima celebration Baran 2025: बारां में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन, आचार्य परमानंद जी को सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.