Kapil Sharma Show Parineeti Raghav: कॉमेडियन कपिल शर्मा के फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग के लिए बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा पहुंचे थे। लेकिन शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी क्योकि अचानक राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब हो गई। और उन्हें अपनी मां को हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ा।

कपिल शर्मा शो की शूटिंग रुकी!
सेलिब्रिटी की अपडेट रखने वाले एक इंस्टाग्राम यूजर ने राघव की मां की तबीयत की अपडेट अपने अकाउंट में एक पोस्ट के जरिए दी। यह घटना 18 जुलाई की है, जब बॉलीवुड स्टार परिणीति पॉलिटिशियन पति राघव के साथ कपिल शर्मा के सेट पर शूट के लिए पहुंचे थे। पोस्ट में बताया गाय कि – “द ग्रेट इंडियन कपिल शो की शूटिंग के दौरान राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें शूटिंग के बीच में ही अस्पताल ले जाना पड़ा। इस वजह से शूटिंग रद्द करनी पड़ी। प्रोडक्शन टीम शूटिंग की अगली तारीख पर फैसला लेगी।”
View this post on Instagram
हालांकि, इस पर अभी तक परिणीति और राघव की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो..
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की सफलता के बाद परिणीति को साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ में बतौर लीड एक्ट्रेस ब्रेक मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। तब से अब तक परिणीति 17 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘चमकीला’ थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच खूब सराही गई।
21 जून को शुरु हुआ था शो…
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हसाने लिए लौट आए हैं। वह नेटफ्लिक्स पर अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के साथ वापस आए हैं। इस सीजन का पहला एपिसोड 21 जून को स्ट्रीम हुआ था, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान ने शिरकत की थी। शो हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होता है और अब तक इसमें कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। कपिल की खास कॉमिक टाइमिंग और मेहमानों के साथ दिलचस्प बातचीत ने इस शो को एक बार फिर दर्शकों की पसंद बना दिया है।
