कुम्हार को करोड़ों का नोटिस
बता दे कि, कुम्हार का परिवार हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रहता है, और मिट्टी के बर्तन बनाकर गुजर-बसर करता है। नोटिस मिलने के बाद कुम्हार का परिवार सदमे में है। कुम्हार को GST का नोटिस केंद्रीय माल एवं सेवा कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, वैशाली प्रभा मंडल हाजीपुर से जारी हुआ।
‘फर्जी फर्म बनाई’
कुम्हार मोहम्मद शहीद ने खुद को साजिश और धोखाधड़ी का शिकार बताया। उनका कहना है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाई गई । कुम्हार ने किसी के साथ पार्टनरशिप या बड़े कारोबार से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच और न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से गुहार भी लगाई। रघुवीरगंज बाजार का रहने वाले मोहम्मद शहीद का घर छोटा सा है।
Raebareli Kumhar GST Notice: नोटिस में दावा
फिलहाल इस नोटिस ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया, और सभी की नजरें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। नोटिस में दावा किया गया है कि शाहिद के नाम पर बिहार के सीवान में ‘भारत एंटरप्राइजेज’ नाम की फर्म GST में रजिस्टर्ड है, जिसके जरिए 2022-23 और 2023-24 में करोड़ों का टैक्स चुकाया नहीं है जो कुल 1,00,25,297 रुपए है। हालांकि, इस मामले में अभी स्थानीय GST अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
