Raebareli Accident News: रायबरेली में एक गंभीर हादसा हो गया। एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टकरा इतनी तेज थी कार कई बार पलटते हुए खाई में गिर गई। इस गंभीर हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।
बुधवार को हुआ हादसा
यह हादसा 18 फरवरी बुधवार को हुआ। शादी वाले घर में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि, बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले तीन लोग शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। दुल्हन का भाई और उसका दोस्त उन्हें लेने पहुंचा था, जब घर लौट रहें थे तब यह हादसा हो गया।
चीख – पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया वहीं 2 गंभीर रुप से घायल लोगों को रायबरेली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह हादसा डीह थाना क्षेत्र में हुआ।
घर में 19 फरवरी को है शादी
प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विष्णु ठाकुर मिश्रा की बेटी की गुरुवार को शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए विष्णु के बेटे चंदर के दोस्त बुलंदशहर निवासी मुकेश (40), उनका बेटा दिव्यांश (20) और अलीगढ़ निवासी रामू (20) आ रहे थे।
कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा टक्कर कितनी तेज थी। कार के परखच्चे उड़ गए।
शादी के घर में पसरा मातम
दुल्हन के पिता ने बताया कि-
‘कल ही मेरी बेटी की शादी है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में खुशी का माहौल था। हादसे के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब बेहद सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की जाएंगी।
डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज ने बताया- ‘तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।’
