QR Code Scan Scam: आज की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम लोग ही कैश पैसे अपने पास रखते हैं। ज्यादातर लोग हर छोटी से बड़ी पेमेंट तक सब Phone Pay, Google Pay आदि से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। आजकल सब ऑनलाइन पेमेंट करने की आदत हो गई है। लोग शॉप में जाते हैं QR कोड स्कैन करते है, तुरंत पेमेंट करके आ जाते है। लेकिन आजकल QR कोड के जारिए बहुत से स्कैम हो रहे हैं। इसमें सारा खेल स्कैमर्स QR कोड में कर रहे हैं। कई जगह नकली स्कैनर लगा दिया जाता है, इससे बैंक बैलेंस खाली होने की संभावना होती है।
नकली स्कौनर लगा कर करते हैं ठगी
कई जगह – जगह असली स्कैनर्स पर नकली स्कैनर्स का स्टीकर लगाकर ठगी करने की कोशिश करते है। ऐसे स्कैम ज्यादातर चाय की दुकान जैसी दूसरी जगह पर जल्दबाजी में पेमेंट करने से होता है। पब्लिक प्लेस में जो QR कोड्स लगाए जाते हैं, इससे लोगों के फोन में मैलवेयर और वायरस इंस्टॉल करने के लिए भी उपयोग किया जा रहा है। इससे किसी का भी फोन हैक हो सकता है और बैंक अकाउंट से लेकर फोटो गैलरी तक सब के एक्सेस भी आसानी से मिल जाता है।

स्कैम से बचने का तरीका
QR से पेमेंट करत समय रखे ध्यान
आजकल लोग दुकान के बाहर लगे स्कैनर पर नकली स्कैनर लगाकर चले जाते हैं, जो दुकानदार को भी पता नहीं चलते इससे आपके खाते से पैसे कट जाते हैं, और पेमेंट नहीं होता है, ऐसे में इस ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए कभी भी पेमेंट करने से पहले काजग को ध्यान देखें। पैसे भेजने से पहले अलर्ट रहें।
पेमेंट करने से पहले चेक करें नाम
ऑनलाइन पेमेंट करते समय नाम जरुर देखे, जिसे पेमेंट कर रहें हैं। उससे नाम पूछे जब कंफर्म हो जाए तब ही पैसे भेजे। पेमेंट करने के बाद बैंक से जो आपके पास मैसेज आता है, उसे जरुर चेक करें की कितना पैसा कटा।

पेमेंट करते हुए जल्दबाजी न करें
कई बार लोग जल्द- बाजी में QR Code देखते ही तुरंत पेमेंट कर देते हैं, ऐसे में ठगी होने की संभावना होती। पेमेंट आराम से करें, जिसे पेमेंट करें उसका नाम और कितनी पेमेंट कर रहें हैं। उसे जरुर देखें।
रिक्वेष्ट पेमेंट से बचे
आजकल कई बार लोग स्कैनर भेजते हैं, जिसमें पहले से पेमेंट मनी दी रहती है। कई बार जल्दबाजी में ध्यान नहीं देता इंसान और ज्यादा पेमेंट हो सकती है। इतना ही नहीं आजकल स्कैनर से लोग फोन हैक कर लेते हैं। तो सतर्क रहें।
