Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Onion Juice Benefits for Hair: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस!
  • Lifestyle

Onion Juice Benefits for Hair: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस!

Hema Gupta September 11, 2025

Onion Juice Benefits for Hair: आजकल हर कोई बालों के समस्या से जूझ रहा है, बहुत ही कम उम्र से ही बाल झड़ने लगते हैं, सर में डैंड्रफ और समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या आम हो गई है। बाजार में मिलने वाले कई महंगे शैंपू और हेयर सिरम तुरंत समस्या से छूटकारा पाने का दावा करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता और कई बार तो फायदा मिलने की जगह साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। और कई बार कोई फायदा भी नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारें में बताएंगे, जिससे कोई नुकसान भी नहीं होगा और आप उसका इस्तेमाल भी आसानी से कर सकेंगे।

Read More: Varun Tej baby boy: कोनिडेला परिवार में गूंजी किलकारियां, वरुण तेज और लावण्या के घर आया नन्हा मेहमान!

आपको बता दें कि, घर की रसोई में पाई जाने वाली एक सब्जी जो स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए भई बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसमें मौजूद सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों की सेहत को प्राकृतिक रूप से सुधारते हैं।

प्याज के रस में मौजूद पोषक तत्व…

1. सल्फर (Sulphur): यह तत्व केराटिन प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जो बालों का मुख्य प्रोटीन है।

2. एंटीऑक्सीडेंट्स: ये स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं।

3. एंटी-बैक्टीरियल गुण: ये स्कैल्प में संक्रमण और डैंड्रफ को रोकते हैं।

4. विटामिन C और B6: ये बालों को पोषण और मजबूती प्रदान करते हैं।

प्याज का रस बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?

बाल झड़ने से रोके…

प्याज के रस में मौजूद सल्फर केराटिन को मजबूत करता है और हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है। इससे बालों का टूटना और झड़ना कम हो जाता है।

बालों का घनत्व बढ़ाए…

जब स्कैल्प में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है तो नई और स्वस्थ कोशिकाएं बनती हैं। इससे बालों का घनत्व बढ़ता है और हेयर वॉल्यूम अच्छा दिखता है।

नए बाल उगाने में मददगार…

प्याज का रस रक्त संचार को सुधारता है और हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करता है। इससे बाल दोबारा उगने में मदद मिलती है।

डैंड्रफ से छुटकारा…

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली जैसी समस्याओं को खत्म करते हैं।

समय से पहले सफेद बाल होने से रोके…

एंटीऑक्सीडेंट्स बालों में मौजूद मेलेनिन को सुरक्षित रखते हैं, जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते।

बालों को बनाएं चमकदार और मुलायम…

नियमित रूप से प्याज का रस लगाने से बालों की प्राकृतिक चमक वापस आती है और वे मजबूत और रेशमी हो जाते हैं।

प्याज का रस इस्तेमाल करने का तरीका…

सीधा इस्तेमाल…

2–3 प्याज को कद्दूकस या ब्लेंड करके रस निकाल लें। कॉटन की मदद से इसे सीधे स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और 20–30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

नारियल तेल के साथ…

प्याज का रस और नारियल तेल बराबर मात्रा में मिलाएं। स्कैल्प पर मसाज करें। इससे गंध भी कम होगी और पोषण भी ज्यादा मिलेगा।

एलोवेरा जेल के साथ…

प्याज का रस और ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। यह डैंड्रफ और खुजली को कम करने में मदद करता है।

शहद के साथ…

प्याज का रस और शहद मिलाकर लगाने से बाल और ज्यादा मुलायम हो जाते हैं।

मेथी दाना पेस्ट के साथ…

प्याज का रस + भिगोए हुए मेथी दाने का पेस्ट बालों की ग्रोथ को दोगुना कर सकता है।

प्याज का रस लगाने के समय ध्यान देने वाली बातें…

1. इसे लगाने से पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर करें। अगर खुजली या जलन हो तो इसका इस्तेमाल न करें।

2. प्याज की गंध तेज होती है। आप चाहें तो बाल धोने के बाद नींबू का रस या सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) लगा सकते हैं।

3. बहुत ज्यादा संवेदनशील त्वचा वाले लोग प्याज का रस सीधे लगाने की बजाय तेल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाएं।

विशेषज्ञों की राय…

डर्मेटोलॉजिस्ट्स का मानना है कि प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है, जो बालों को मजबूत और घना बना सकता है। हालांकि, इसके परिणाम व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करते हैं। जिन लोगों को अत्यधिक हेयर फॉल या स्कैल्प से जुड़ी गंभीर समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहन भागवत 75 के हुए, PM मोदी बोले- सौभाग्य है कि भागवत जैसा सरसंघचालक
Next: Navratri 2025 Lehenga Tips: लहंगा पहनते वक्त की ये गलतियां आपके डांडिया डांस को कर सकती हैं खराब!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.