Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026

PV Sindhu Stuck In Dubai: भारत की दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फंस गई हैं। बीते दिन वहां ईरान की ओर से ड्रोन अटैक किया गया था। पीवी सिंधु बर्मिंघम जा रही थीं, जहां उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट दुबई से थी।

बता दें कि, 3 मार्च से ऑल इंग्लैंड ओपन टूर्नामेंट शुरु होने वाला है।

सिंधु ने सुबह किया पोस्ट

पीवी सिंधु ने एक स्टोरी सुबह अपने इंस्टाग्राम पर डाली और वहां के हालात की जानकारी दी उन्होंने लिखा कि- ‘हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और हर घंटे भयावह होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले, हवाई अड्डे पर जहाँ हम छिपे हुए थे, उसके पास ही एक धमाका हुआ। मेरे कोच को तुरंत उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वे धुएँ और मलबे के सबसे करीब थे। हम सभी के लिए वह बेहद तनावपूर्ण और डरावना क्षण था।’

आगे लिखा कि-

‘दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई अधिकारियों के अथक प्रयासों के कारण हम सभी अब सुरक्षित हैं। हमें सुरक्षित रखने में उनके अविश्वसनीय सहयोग और निरंतर सहायता के लिए दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग का भी विशेष धन्यवाद।
फिलहाल, हम आराम करने की कोशिश कर रहे हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार करते हुए उम्मीद बनाए हुए हैं।’

सिंधु ने सोशल मीडिया में दी जानकारी

पीवी सिंधु ने 28 फरवरी शनिवार को अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें एयरपोर्ट की परिस्थिति साफ नजर आ रही थी, वहां अफरा – तफरी मची हुई थी। वीडियो में बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर नजर आ रहें हैं, जो दुबई से कहीं न कहीं जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनमें डर का माहौल है।

 

सिंधू ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।’

ऑल इंग्लैंड ओपन पर संकट के बादल

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 3 मार्च से बर्मिंघम में शुरू होने वाला है। सिंधु की तैयारी, उनके प्रैक्टिस सेशन और मेंटल फोकस पर असर पड़ सकता है। अगर उड़ानें जल्द बहाल नहीं हुईं, तो उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में पहुंचने में देर हो सकती हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि, सिंधु कब दुबई से निकल पाएंगी और क्या वे समय पर बर्मिंघम पहुंच सकेंगी।

‘मैं सुरक्षित हूं’ – सिंधू

सिंधु ने देर रात सोशल मीडिया पर खुद को सुरक्षित बताते हुए लिखा था कि- ‘मैं अभी सुरक्षित हूं। मैसेज करके हालचाल पूछने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, इससे मुझे बहुत खुशी हुई।
ऊपर से आती आवाज़ें सुनना और सब कुछ अपनी आँखों के सामने घटते देखना बहुत मुश्किल है। दुबई एयरपोर्ट पर बहुत अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं, हम सब यही उम्मीद कर रहे हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो जाए।
सभी प्रभावित लोगों के लिए शांति और सुरक्षा की प्रार्थना।’

ईरान-इजराइल तनाव से बंद हुआ एयरस्पेस

ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। दुबई, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, यहां से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो कैंसल कर दिया गया या डायवर्ट किया गया।

दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, बढ़ा खतरा

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, जिसका असर दुबई तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई की आइकॉनिक इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे शहर में दहशत फैल गई। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को प्रभावित किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को भी ठप कर दिया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Next: PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.