Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Double Blow in Sports: पीवी सिंधु सीजन से बाहर, श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Double Blow in Sports: पीवी सिंधु सीजन से बाहर, श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती!

Hema Gupta October 27, 2025

Double Blow in Sports: भारत की बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने इस साल के लिए सभी BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला अपने पैर की चोट के कारण मजबूरी में लिया। सिंधु फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं और प्रतियोगिता में जल्दबाजी में वापसी नहीं करना चाहतीं।

Read More: ENG vs NZ Women WC: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, सोफी डिवाइन ने वनडे करियर को कहा अलविदा!

वहीं क्रिकेट जगह में भी स्टार प्लेयर श्रेयस अय्यर वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, बताया जा रहा है, वो ICU में भर्ती है।

‘चोट ताकत और धैर्य की परीक्षा होती है..’- सिंधु

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिंधु ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि इंजरी हर खिलाड़ी की जर्नी का हिस्सा होती है।

“अपनी टीम और स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पारदीवाला से चर्चा करने के बाद मैंने फैसला किया है कि इस साल बचे हुए सभी BWF टूर्नामेंट्स से हटना मेरे लिए सही रहेगा। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन स्वास्थ्य और लंबे करियर के लिए यह जरूरी है,” — पीवी सिंधु

🙏❤️ pic.twitter.com/oiZLLl2TPj

— Pvsindhu (@Pvsindhu1) October 27, 2025

यूरोपियन टूर से पहले लगी थी पैर में चोट..

पीवी सिंधु को यह चोट यूरोपियन टूर्नामेंट सीरीज में शामिल होने से पहले लगी थी। चोट में सुधार जारी है लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें फिलहाल प्रतिस्पर्धी मैच खेलने से रोका है। सिंधु ने बताया कि वे डॉ. वेन लोम्बार्ड की निगरानी में रिकवरी और स्ट्रेंथनिंग ट्रेनिंग कर रही हैं।

पेरिस ओलिंपिक में निराशाजनक रहा प्रदर्शन…

इससे पहले सिंधु के लिए पेरिस ओलिंपिक 2024 निराशाजनक रहा था। वे राउंड ऑफ 16 में चीन की खिलाड़ी ही बिंगजियाओ से 21-19, 21-19 से हारकर बाहर हो गई थीं। अब सिंधु अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स और क्वालिफिकेशन इवेंट्स को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही हैं।

क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर – श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती…

जबकि बैडमिंटन जगत में सिंधु की चोट चर्चा में है, वहीं क्रिकेट जगत से भी एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें पसलियों में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद इंटरनल ब्लीडिंग की स्थिति बनी।

मैच के दौरान लगी गंभीर चोट…

25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने एक मुश्किल कैच पकड़ने की कोशिश करते हुए चोट लगा ली थी। बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग करते समय वे पीछे की ओर गिर पड़े और उनकी बाईं पसली पर चोट लगी। जांच में पता चला कि उनकी स्प्लीन (तिल्ली) में चोट आई है जो अंदरूनी ब्लीडिंग का कारण बनी।

UPDATE – Shreyas Iyer sustained an injury to his left rib cage while fielding. He has been taken to the hospital for further evaluation and assessment of his injury.#AUSvIND pic.twitter.com/UFffBiGxsF

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

हालत स्थिर लेकिन निगरानी जारी…

BCCI की मेडिकल टीम ने बताया है कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है लेकिन उन्हें ICU में ही रखा गया है ताकि संक्रमण का जोखिम रोका जा सके।

“श्रेयस अय्यर की मेडिकल रिपोर्ट में स्प्लीन इंजरी की पुष्टि हुई है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।” — BCCI

श्रेयस की देखरेख के लिए भारतीय टीम के डॉक्टर अगले कुछ दिनों तक सिडनी में ही रहेंगे। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक उनके माता-पिता भी मिलने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।

कब लौटेंगे मैदान पर? तय नहीं

डॉक्टरों के अनुसार श्रेयस अय्यर की रिकवरी में कई हफ्ते या महीने भी लग सकते हैं। अभी यह साफ नहीं है कि वे कब टीम में वापसी कर पाएंगे। मेडिकल टीम उनके लौटने की टाइमलाइन अभी तय नहीं कर सकती।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS :उत्तराखंड छठ पूजा में शामिल होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
Next: MP NEWS : उज्जैन के दो भाइयों ने खरीदा हवाई जहाज,लग्जरी होटल बनाएंगे

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.