Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • पुतिन की ऑरस सीनेट कार चलता-फिरता किला, ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम से लेस
  • Top Story
  • देश-विदेश

पुतिन की ऑरस सीनेट कार चलता-फिरता किला, ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम से लेस

himani Shrotiya December 4, 2025
Putin’s Aurus Senat: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। कुछ ही घंटों बाद उनका स्पेशल विमान भारत की धरती पर लैंड करेगा। पुतिन की भारत यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है।

ऑरस सीनेट चर्चा में

भारत यात्रा में उनकी लिमोजिन कार ऑरस सीनेट चर्चा में है। 7 टन वजनी ये कार चलता फिरता किला है। इसके दरवाजे हाइड्रोलिक सिस्टम से खुलते है। यह कार ट्रंप की कार ‘द बीस्ट’ से दोगुनी स्पीड से दौड़ती है। बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ इस कार में ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम लगा है जो खतरा होने पर खुद अलर्ट भेज सकता है। इतना ही नहीं दुशमन के करीब आने पर इससे ऑटोमेटिकली टियर गैस फायर होती है। 

लिमोजिन कार ऑरस सीनेट

Putin’s Aurus Senat: काउंटर अटैक में सक्षम

  1. टियर गैस लॉन्चर सिस्टम

आत्मरक्षा के लिए इसमें ऑटोमैटिक टियर गैस लॉन्चर फिट किए गए हैं। दुश्मन के करीब आने पर ऑटोमैटिकली टियर गैस फायर होता है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।

  1. स्मोक स्क्रीन सिस्टम

गाड़ी के विभिन्न हिस्सों से ऑटोमैटिक स्मोक ग्रेनेड निकलते हैं। इस सिस्टम के ऑन करते ही कार के चारों तरफ से धुएं की एक चादर बन जाती है। यह दुश्मन की नजर को धुंधला कर चकमा दे सकती है।

  1. फायर सप्रेशन सिस्टम

अगर बम विस्फोट हो जाए या आग लग जाए, तो इसका सेंसर उसे डिटेक्ट कर लेता है। इसके बाद इसमें लगा फायर सप्रेशन सिस्टम खुद ऑन हो जाता है और फायर एक्सटिंग्विशर बाहर निकलकर आग पर काबू पा लेता है। इसमें विशेष फ्लेम रिटाडेंट केमिकल स्प्रे होता है।

  1. इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम

गाड़ी इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम से भी लैस रहती है। इसके गेट व हैंडल से इलेक्ट्रिक शॉक छोड़ा जा सकता है। हमले की स्थिति में इसका इस्तेमाल होता है, ताकि बाहर से कोई हमलावर उसे पकड़ न सके।

लिमोजिन कार ऑरस सीनेट
लिमोजिन कार ऑरस सीनेट

ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम

Putin’s Aurus Senat: इसका ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम 360 डिग्री खतरे को हमेशा मॉनिटर करता रहता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को यह खुद डिटेक्ट करता है। तुरंत सुरक्षा बल को अलर्ट करता है। ड्राइवर को तुरंत रूट चेंज करने की जानकारी देता है। यह एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से भी लैस है। परमाणु हमले की स्थिति में भी यह सिस्टम एक्टिव रहता है

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Assembly: कांग्रेस विधायक बंदर बने, हाथ में उस्तरा दिखाकर सरकार पर तंज
Next: 3 साल की उम्र में सर्वज्ञ बने सतरंज का खिलाड़ी, फिडे रैंकिंग में बनाई जगह

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.