‘पुष्पा 2’ के बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं, और अब सबसे ज्यादा इंतजार फिल्म के ट्रेलर का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर नवंबर के दूसरे सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद असली प्रमोशन की शुरुआत होगी, जो लगभग 20 दिनों तक चलेगा। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म का एक स्पेशल आइटम सॉन्ग भी आने की उम्मीद है, जो फिल्म के प्रमोशन में चार चांद लगाएगा।
आइटम सॉन्ग पर है नजरें
फिल्म के टीजर और एक्टर्स के लुक्स पहले ही रिलीज हो चुके हैं, लेकिन ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रेलर के साथ ही ‘पुष्पा 2’ का एक आइटम सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा। पहले इस गाने के लिए जान्हवी कपूर और तृप्ति को अप्रोच किया गया था, लेकिन अब कोई और एक्ट्रेस इस गाने में नजर आएगी। हालांकि, समांथा, जिन्होंने ‘पुष्पा’ के आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंटवा’ में धमाल मचाया था, इस बार शायद इस गाने में नजर न आएं।
रिलीज डेट और प्रमोशन प्लान
फिल्म की रिलीज डेट 6 दिसंबर तय की गई है, लेकिन इसे एक दिन पहले भी रिलीज किया जा सकता है, ताकि फिल्म को एक्स्टेंडेड वीकेंड मिल सके। इस बार मेकर्स नॉर्थ इंडिया पर खास ध्यान दे रहे हैं, इसलिए ट्रेलर का लॉन्च मुंबई में हो सकता है। फिल्म का प्रीमियर भी पहले मुंबई और फिर हैदराबाद में होगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘पुष्पा 2’ का ये मास्टर प्लान कितना काम करता है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी परफॉर्म करती है।
