Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड में खेलों को मिलेगा नया आयाम, इस साल बनेंगे खेल विश्वविद्यालय और 23 खेल अकादमी
  • उत्तराखंड

Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड में खेलों को मिलेगा नया आयाम, इस साल बनेंगे खेल विश्वविद्यालय और 23 खेल अकादमी

divya mistry July 1, 2025

Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस वर्ष प्रदेश के खिलाड़ियों को दो बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। एक तरफ हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, वहीं दूसरी ओर राज्य के आठ शहरों में कुल 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। सरकार की योजना है कि 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाए।

Pushkar Singh Dhami
Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami: प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी

यह विश्वविद्यालय हल्द्वानी में स्थापित होगा और इसके लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य सरकार उन आठ शहरों—जैसे देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी—में खेल अकादमियां खोलने की तैयारी में है, जहां हाल ही में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान खेल अधोसंरचना तैयार की गई थी। इन अकादमियों के जरिए न सिर्फ इन परिसरों का बेहतर रखरखाव हो सकेगा, बल्कि उभरते खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी।

Pushkar Singh Dhami: खेलों में उत्तराखंड की नई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य के रजत जयंती वर्ष में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 100 से अधिक पदक जीतकर सातवां स्थान हासिल किया। यह राज्य के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

नई खेल नीति से खिलाड़ियों को लाभ

सरकार ने नई खेल नीति भी लागू की है, जिसके तहत ओलंपिक पदक विजेताओं को 1 से 2 करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की गई है। छात्रवृत्तियां और प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि उत्तराखंड अब ‘खेल भूमि’ के रूप में पहचाना जा रहा है। खिलाड़ियों में उत्साह है और वे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी बड़े फैसले लिए जाते रहेंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चित्रकूट: दबंगों से परेशान विधवा महिला..कच्चे मकान पर कब्जे का आरोप
Next: Rhea Chakraborty 33th Birthday: रिया चक्रवर्ती 33वां जन्मदिन आज…

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.