Sunanda Sharma Show Video Viral: पंजाब की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में 3 अप्रैल को लाइव शो चल रहा था, उस दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। फैन जैसे ही स्टेज पर चढ़ा उसने सिंगर के पैर टच किएं और बाहें फैलाए स्टेज नजर आया। इससे सिंगर सुनंदा डरके मारे चीख पड़ी और घबरा कर स्टेज छोड़कर चली गई। यह शो आरकेजीआईटी कॉलेज में आयोजित किया गया था।

बता दें कि, माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। युवक करीब 2 मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखता रहा।
पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची
चीख सुनते ही पुलिस और बाउंसर स्टेज पर पहुंचे। युवक को स्टेज से भगाया। फिर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने बताया वह उसी कॉलेज का छात्र है।


स्टेज पर दोबारा नहीं लौटी सिंगर
फैन की इस हरकत से सिंगर सुनंदा शर्मा इतन घबरा गई की। वो स्टेज पर दोबरा नहीं लौटी। नीचे परफॉमेंस का इंतजार करते हुए स्टुडेंट्स उन्हें बुलाते रहें लेकिन वो वापस नहीं आईं। फिर शो को बीच में ही रोकना पड़ा। वहां मौजूद स्टूडेट काफी निराश हुए।
सुनंदा इस शो के लिए थी एक्साइटेड
सिंगर ने शो शुरु होने से पहले एक वीडियो शेयर कर बताया था कि, आज उनका गाजियाबाद में शो है। फिर जब वो स्टेज पर आई उन्होंने पूरी खुशी और जोश के साथ शो को शुरु किया और कहा कि- ‘आज मैं गाजियाबाद में आई हूं और ऐसा कैसे हो सकता है कि गाजियाबाद वाले मेरे साथ न गुनगुनाएं। फिर कहा कि- आज का शो नेक्सट लेवल का होने वाला है।’

Also Read – NMACC 3rd Anniversary Mumbai: नीता अंबानी ने NMACC की तीसरे एनिवर्सरी के इवेंट का किया आयोजन!
