Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PBKS vs CSK Match Toss: CSK की हार पर लगेगा ब्रेक या पंजाब मार लेगा बाजी..
  • IPL 2025
  • Top Story

PBKS vs CSK Match Toss: CSK की हार पर लगेगा ब्रेक या पंजाब मार लेगा बाजी..

Hema Gupta April 8, 2025

PBKS vs CSK Match Toss: IPL 2025 का 22वेां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पंजाब के होमग्राउंड मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

Read More: MI vs RCB Virat Kohli: 10 साल बाद RCB ने MI को चटाई धूल, विराट ने बनाया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि, इस मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे।

PBKS vs CSK Match Toss: इस सीजन दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी..

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 4 मैच खेले, जिसमें पहला मुकाबला मुंबई से हुआ और टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी, लेकिन बाकी 3 मैचों में चेन्नई का बल्ला कमजोर रहा और 3 मैचों में करारी हार मिली। वहीं पंजाब टीम ने अब तक 3 मैच खेले, जिसमें से 2 में शानदार जीत दर्ज की तो वहीं 1 में हार मिली। सीएसके फिलहाल आईपीएल लीडरबोर्ड में नौवें नंबर पर है, तो वहीं पंजाब चौथे नंबर पर है, इस रिकॉर्ड से पंजाब टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड..

आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स दोनों के बीच 31 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 17 मैचों में चेन्नई ने बाजी मारी तो वहीं 14 मैचों मे पंजाब ने जीत दर्ज की है, पंजाब की टीम लगातार अपना रिकॉर्ड सुधार रही है। पंजाब किंग्स उस लय को बरकरार रखना चाहेंगे और घर पर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे। वहीं CSK की नजर जीत पर होगी वो अपना एड़ी चोटी का जोर लगाती नजर आएगी।

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के स्क्वॉड..

चेन्नई सुपरकिंग्स

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्दार्थ।

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, निहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्युसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य और अजमतुल्लाह उमरजई।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Tips To Stay Young: अगर आप भी जवान बने रहना चाहते हैं..तो करें ये उपाय…
Next: KKR vs LSG Match Result: ऋषभ पंत की सेना ने कोलकाता के घर में लहराया परचम…

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.