Punjab health system: पंजाब सरकार का हेल्थ कार्ड गरीबों के लिए वरदान बन गया। गुरदासपुर के सुलखन सिंह को बिना एक पैसा खर्च किए 3 लाख रुपये का दिल का ऑपरेशन हो गया।गुरदासपुर के गांव गुरदासनंगल में रहने वाले सुलखन सिंह मजदूरी करते हैं। अचानक उन्हें दिल की गंभीर बीमारी हुई। डॉक्टरों ने 3 लाख खर्च बताया। परिवार के पास इतने पैसे कहां? लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत एक दिन में हेल्थ कार्ड बन गया। अमृतसर के निजी अस्पताल में फ्री ऑपरेशन हुआ। स्टेंट डाल दिया गया। अब सुलखन स्वस्थ हैं।

65 लाख परिवारों को 10 लाख तक फ्री इलाज
आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यह योजना 65 लाख परिवारों के लिए है। हर परिवार को 10 लाख तक कैशलेस इलाज मिलेगा। गरीबों के लिए यह बड़ी राहत है। धालीवाल बोले, “यह जुमला नहीं, हकीकत है।”
Punjab health system: सरकार का फोकस स्वास्थ्य पर
कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा शिक्षा और स्वास्थ्य के ढांचे को मजबूत करना है। इन क्षेत्रों में निवेश कर सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गरीब वर्ग महंगे इलाज के अभाव में या तो कर्ज में डूब जाता था या दम तोड़ देता था, लेकिन मान सरकार ने स्वास्थ्य को हर नागरिक का बुनियादी अधिकार बनाया है।
हेल्थ कार्ड बनवाएं और इसका लाभ उठाएं
Punjab health system: अस्पतालों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो और कोई भी अस्पताल कार्ड धारक से अतिरिक्त राशि की मांग न कर सके। आप नेता ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने दशकों तक इन सुविधाओं को नजरअंदाज किया, उन्हें बदलाव पच नहीं रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे योजना के तहत अपना हेल्थ कार्ड बनवाएं और इसका लाभ उठाएं।
