punjab ex dig bhullar foreign assets: लुधियाना। रिश्वत मामले में पकड़े गए पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी संपत्ति कनेक्शन सामने आया है। जांच में पता चला है कि भुल्लर ने अपनी तैनाती के दौरान दुबई और कनाडा में संपत्ति बनाई।
विदेशी संपत्ति का खुलासा
CBI सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर के दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट हैं। इसके अलावा लुधियाना में लगभग 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में 20 दुकानों की जानकारी भी एजेंसी को मिली है। CBI अब इन संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि क्या ये संपत्तियां किसी और के नाम पर खरीदी गई थीं।
भुल्लर का पासपोर्ट सीबीआई के कब्जे में है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की पूरी डिटेल जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार भुल्लर ने ड्यूटी के दौरान करीब 10 बार दुबई यात्रा की।
फार्म हाउस पर छापा: punjab ex dig bhullar foreign assets
24 अक्टूबर को CBI ने लुधियाना के माछीवाड़ा में भुल्लर के फार्म हाउस पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज और संपत्ति की जानकारी हासिल की गई।
पूर्व DGP ने उठाए गंभीर सवाल
पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के बारे में मंत्रियों और प्रशासन को पता होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुल्लर अकेला नहीं है, बल्कि पुलिस विभाग में ऐसे कई बड़े अफसर हैं जो भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े अधिकारियों ने मंत्री, अफसर और जजों की जरूरतों को भी पूरा किया है।
सरकारी गवाह बनने की संभावना
मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी कृष्नु से रिश्वत सेटिंग की जानकारी मिली है। CBI की कोशिश है कि कृष्नु को सरकारी गवाह बनाया जाए। अगर कृष्नु गवाह बनता है तो भुल्लर के खिलाफ सबूत और मजबूत हो जाएंगे और उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.
