Punjab Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस ली है, जिसकी कमान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी गई है. पंजाब में फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बात चाहे राजनीतिक रैलियों की हो या किसी खास शख्सियत को पार्टी में शामिल कराने की, सीएम सैनी अब पंजाब बीजेपी के कार्यक्रमों का मुख्य चेहरा बनकर उभर रहे हैं.

पगड़ी और पंजाबी से बना रहे जनता से जुड़ाव
पंजाब की जनता के बीच अपनी अपील बढ़ाने और उनसे सीधा कनेक्ट स्थापित करने के लिए नायब सिंह सैनी खास रणनीति अपना रहे हैं.
इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय में उनके नेतृत्व में ‘हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन’ के कई छात्र नेता पार्टी में शामिल हुए. इससे पहले हाल ही में उन्होंने मुक्तसर के माघी मेले में हुई बीजेपी की राजनीतिक कॉन्फ्रेंस का भी सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था.
Punjab Election 2027:’हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन’ के कई छात्र नेता पार्टी में शामिल हुए
पंजाब में फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय में उनके नेतृत्व में ‘हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन’ के कई छात्र नेता पार्टी में शामिल हुए.
Punjab Election 2027: इसके अलावा आज सीएम सैनी अमृतसर में बीजेपी के तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. इससे पहले हाल ही में उन्होंने मुक्तसर के माघी मेले में हुई बीजेपी की राजनीतिक कॉन्फ्रेंस का भी सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था.
AAP और कांग्रेस ने उठाए सवाल, SYL का मुद्दा गरमाया
नायब सिंह सैनी की पंजाब में बढ़ती सक्रियता से राजनीतिक पारा चढ़ गया है. आम आदमी पार्टी ने सैनी पर तंज कसते हुए कहा है कि वे पंजाब की चिंता छोड़कर पहले अपना हरियाणा संभालें.
