Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के दौरे पर रहे। सीएम मान पंजाब पुलिस अकादमी (PAP) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस परेड में सीएम भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव परेड की स्लामी ली।साथ ही सीएम मान ने पासिंग आउट परेड में नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को सेवा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा गरीब की दुआएं लेनी चाहिए।

इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत की
सीएम मान ने गर्व से बताया कि पंजाब के ट्रेनिंग सेंटर ( फिल्लौर, पी.ए.पी. कपूरथला) के कार्यकुशलता इतनी बेहतरीन है कि दूसरे राज्यों और पड़ोसी देशों से भी अपनी पुलिस को ट्रेनिंग दिलाने के ऑफर आ रहे हैं। परेड के दौरान मुख्यमंत्री ने उन माता-पिता को विशेष बधाई दी, जिन्होंने अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत की।
सिफारिश के कल्चर को पूरी तरह खत्म
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और अमन-शांति पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब अब खुशियां चाहता है। उन्होंने कहा की हमें चूल्हों की आग जलानी है और श्मशानों की आग को बुझाना है। इससे पहले सीएम मान 30-31 जनवरी को भी जालंधर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 1746 नए भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। उस समय सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया से रिश्वत और सिफारिश के कल्चर को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
Punjab CM Bhagwant Mann: गैंगवार पर सीएम का कड़ा रुख
पिछले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा स्थिति पर खुलकर बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि पंजाब में गैंगवार की घटनाएं एक चुनौती बनी हुई हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने नए भर्ती हुए पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा था कि अब इन चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी नए रिक्रूट्स के कंधों पर भी है।
युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया
जालंधर मुख्यमंत्री की सक्रियता का केंद्र बना हुआ है। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री ने जालंधर स्थित अपने सरकारी आवास पर लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके अलावा, 21 जनवरी को उन्होंने फगवाड़ा (LPU) में स्टार्टअप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया था।
Punjab CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री का बार-बार जालंधर आना और विकास कार्यों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना यह दर्शाता है कि दोआबा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में ऊपर है।
