Punjab budget: पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करने वाली है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए की। सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया कि पंजाब सरकार इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लाएगी और न ही टैक्स की दरें बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर गए हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि देश का बजट और गुजरात का बजट एक जैसा है। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है।
गुजरात में विपक्ष ही नहीं है: भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में विपक्ष ही नहीं है। कांग्रेस और भाजपा के कारोबार पार्टनरशिप में चलते हैं। इसलिए कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है।
Punjab budget: आम आदमी करेगा विरोध
भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस तो भाजपा के साथ मिली है। ऐसे में अब गुजरात के आम आदमी को सरकार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि जो टैक्स का पैसा आप देते हैं वो आप पर ही खर्च होना चाहिए। लेकिन यहां सिर्फ कुछ घरानों के पास आपके टैक्स का पैसा जा रहा है।
सुबह उठने से लेकर रात को साते हुए भी दे रहे हैं टैक्स
भगवंत मान ने कहा कि हर आदमी सुबह उठने से लेकर रात सोने तक यानि दिन रात टैक्स दे रहा है।
उन्होंने कहा कि खाने पीने से लेकर रोजमर्रा की हर चीज पर टैक्स है। बिजली से लेकर पानी सड़क व सभी चीजों पर टैक्स वसूला जा रहा है।
Punjab budget: 43 हजार किलोमीटर सड़कें नए तरीके से बना रहे: भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कुल 66 हजार किलोमीटर सड़कें हैं जिसमें से 43 हजार किलोमीटर सड़कों को नए सिरे से बना रहे हैं जबकि केंद्र सरकार ने हमारा आरडीएफ रोका है।
हम नॉन पॉलिटिकल लोग हैं
भगवंत मान का कहना है कि हम सभी नॉन पॉलिटिकल लोग हैं। इनकी हरतकों की वजह से हमें राजनीति में आना पड़ा। अब आए हैं तो हमारे हराने पर तुले हैं।
