Punjab bomb news: पंजाब के CM भगवंत मान और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। और उसके बाद कुछ ऐसा हुआ। जिसने सभी को चौका दिया।बता दें की सीएम मान को मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और दावा किया जा रहा है की सीएम को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया. जिससे उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें भर्ती कराना पड़ा।

अस्पताल को दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली

बता दें की जिस अस्पताल में सीएम मान भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में CM मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है।

दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है
Punjab bomb news: बता दें की यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां छुट्टी करवा दी गई है।
बता दें कि.. CM पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें यहां फिर भर्ती कराया गया था।
धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा
इ-मेल हंटर फार्ले के नाम से भेजा गया है। जिसमें पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है।
Punjab bomb news: हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार यह खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
