Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • पुणे में भीषण सड़क हादसा:ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, अब तक 8 की मौत, 20 घायल
  • Top Story
  • देश-विदेश

पुणे में भीषण सड़क हादसा:ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, अब तक 8 की मौत, 20 घायल

himani Shrotiya November 13, 2025

Pune road accident: पुणे के बाहरी इलाके में मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। नवले ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने अचानक अनियंत्रित होकर पांच से छह वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई वाहन आग की लपटों में घिर गए। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही सेकेंड में आग ने आसपास के वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया था, जिसे बाद में धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में पांच लोग कार सवार थे, जबकि ट्रक और कंटेनर के दोनों ड्राइवरों की भी मौत हो गई। कुछ घायलों को गंभीर अवस्था में पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

8 की मौत, 20 घायल
8 की मौत, 20 घायल

टक्कर के बाद लगी आग

यह दर्दनाक घटना पुणे-नासिक हाईवे के भोरगांव इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने खड़ी और धीमी गति से चल रही गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक कार दो कंटेनरों के बीच बुरी तरह फंस गई और तुरंत आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने आसपास की कारों और वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Read MOre: Kanker: NH-30 पर भयानक सड़क हादसा, 4 दोस्त कार में जिंदा जले

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मृतकों की पहचान की जा रही है। कई शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

ट्रैफिक पूरी तरह बाधित
ट्रैफिक पूरी तरह बाधित

Pune road accident: मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “पुणे के नवले ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

सीएम ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए और दुर्घटना के कारणों की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए।

पुण्यातील नवले पुलावर झालेल्या अपघातात काही लोकांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आणि वेदनादायी आहे.
या घटनेत प्राण गमावलेल्या व्यक्तींना मी भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबीयांच्या दु:खात आम्ही सहभागी आहोत. या अपघातातील मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये…

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 13, 2025

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली विस्फोट जांच से कश्मीर के डॉक्टरों में चिंता बढ़ी
Next:  दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड में राजधानी: अब यात्रियों को स्टेशन-एयरपोर्ट पर पहले पहुंचना होगा!

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.