Pune Government Bus Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला से रेप की खबर सामने आई। दरअसल, स्वारगेट बस स्टैंड में खड़ी बस में मंगलवार सुबह 26 साल की महिला से रेप किया गया। घटना पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई।
हालांकि, CCTV की मदद से आरोपी को पहचान लिया गया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बता दे कि, आरोपी का नाम दत्तात्रेय रामदास है। उसे अरेस्ट करने के लिए 8 टीमें बनाई हैं। आरोपी का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड है। वहीं, महिला घरों में काम करती थी।
वह अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़ी थी, और वहां आरोपी ने महिला से रेप किया। घटना सामने आने के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की।
Pune Government Bus Rape Case: सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच की है। CCTV फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखाई दिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया था। महिला ने उससे गांव जाने वाली बस के बारे में पूछा.. तो आरोपी उसे बस में ले गया। उस वक्त बस एक तरफ खड़ी थी, उसमें रोशनी नहीं थी।
महिला ने पूछा कि लाइटें नहीं जल रही हैं, तो आरोपी ने कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में दाखिल हुई, तो आरोपी ने दरवाजा बंद किया और रेप किया। घटना के बाद महिला ने अपनी साथी को घटना की जानकारी दी। दोनों ने जाकर पुलिस से शिकायत की।
रेप की घटना पर किसने क्या कहा?
रेप की घटना पर कई लोगों के बयान सामने आए – डिप्टी सीएम अजीत पवार – बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, परेशान करने वाली और गुस्सा दिलाने वाली घटना हुई है। इस घटना ने सिर झुका दिया है। आरोपी को माफ नहीं किया जाएगा।
इसके लिए फांसी के अलावा कोई सजा नहीं हो सकती है।
Pune Government Bus Rape Case: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल – राज्य में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आरोप लगाया कि BJP के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा की कीमत पर ‘मुफ्त’ सुविधाओं पर ध्यान दे रही है। सुप्रिया सुले – पुलिस को गश्त करनी चाहिए। ये घटना से नजर आता है कि असामाजिक तत्वों को कानून का डर नहीं है। गृह विभाग पुणे में अपराध को रोकने में नाकामयाब रहा है।
