Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • BILASPUR: पत्नी से अफेयर के चलते पुजारी की हत्या, आरोपी ने रिश्तेदारों साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

BILASPUR: पत्नी से अफेयर के चलते पुजारी की हत्या, आरोपी ने रिश्तेदारों साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

Narendra Singh September 1, 2025

बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी सुरेश धुरी ने कबूला है कि उसने एक पुजारी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे शक था कि पुजारी का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था, जिससे उसका तलाक हो गया। इस रंजिश के चलते उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम भी दे दिया।

पुजारी के साथ था आरोपी की पत्नी का अफेयर!

पुलिस के अनुसार घटना की रात करीब 9 बजे सुरेश धुरी का मोबाइल लोकेशन गांव में ट्रेस किया गया था। इसके बाद से पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। पूछताछ में उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह धमतरी की ओर भागा है। एसएसपी रजनेश सिंह ने धमतरी एसपी को कॉल कर पूरा मामला बताया और स्थानीय पुलिस की मदद मांगी। धमतरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भखारा इलाके से पकड़ लिया। इसके बाद एसीसीयू की टीम उसे लेकर बिलासपुर रवाना हुई।

आरोपी ने गुनाह किया कबूल

बिलासपुर पहुंचने के बाद पूछताछ में आरोपी सुरेश धुरी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे काफी समय से शक था कि एक स्थानीय पुजारी का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से उसका वैवाहिक जीवन टूट गया और आखिरकार तलाक हो गया।

अवैध संबंधो के चलते हुआ था सामाजिक तलाक

इस बात से नाराज होकर उसने अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। प्लानिंग के अनुसार, पुजारी को सुनसान जगह बुलाया गया और वहां उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अब हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ऑनर किलिंग जैसा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला ऑनर किलिंग जैसा प्रतीत होता है, जिसमें ‘अवैध संबंध’ को कारण मानते हुए अपराध को अंजाम दिया गया है। हालांकि, जांच के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट होगा कि आरोपी के दावों में कितनी सच्चाई है।

तलाक और फिर हत्या

यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने और पारिवारिक संबंधों के टूटने की गवाही भी देता है। शक, अविश्वास और आक्रोश जब कानून के बाहर जाकर हिंसा में बदलता है, तो उसका नतीजा अक्सर ऐसा ही होता है — एक जीवन का अंत और कई ज़िंदगियों की तबाही।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SCO में आतंकवाद को लेकर बोले PM मोदी – कुछ देश आतंकवाद को शरण देते हैं, पाकिस्तान की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा
Next: Ganeshotsav: बस्तर के गीतम गणेशोत्सव है खास, 87 साल से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक

Related Stories

Gangapur children Death
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता

himani Shrotiya March 2, 2026
Family Hatya News Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…

Hema Gupta March 2, 2026
Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.