PSL Ball Tampering Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बॉल टैंपरिंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस वजह से फखर जमान पर कुछ मैच का बैन लग सकता।
बता दें कि, 29 मार्च रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया, मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग को लेकर विवाद हो गया।
आखिरी ओवर से पहले छिड़ा विवाद
घटना कराची किंग्स की पारी के 19वें ओवर के बाद हुई। उस समय कराची को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे।
लाहौर की ओर से गेंदबाजी करने हरिस रौफ आने वाले थे। तभी कप्तान शहीन शाह अफ्रीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान रन-अप पर एक साथ इक्केट हुए और गेंद को अपने हाथों में लिया। अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद से छेड़छाड़ करते हुए नोटिस कर लिया।

अंपायर ने दी 5 रन की पेनल्टी
लाहौर कलंदर्स पर बॉल से छेड़छाड़ करने पर तुरंत गेंद को अपने पास ले लिया। जांच के बाद उन्होंने स्क्वेयर लेग अंपायर शर्फुद्दौला से चर्चा की। अंपायरों ने फैसला सुनाया कि, लाहौर कलंदर्स ने गेंद से छेड़छाड़ की है। इसके चलते कराची किंग्स को 5 पेनल्टी रन दिए गए और गेंद को बदल दिया गया।
वहीं अब इस पूरे मामले में फखर जमान को मैच रेफरी के सामने पेश होना होगा, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

कप्तान शाहीन की अंपाय से बहस
पेनल्टी लगाने के बाद शाहीन शाह अफ्रीदी नाराज हो गए और उनकी मैदान पर ही अंपायरों से बहस हो गई। मैच के बाद उन्होंने कहा कि- ‘उन्हें अब तक समझ नहीं आया है कि पेनल्टी रन क्यों दिए गए। हम देखेंगे कि अंपायर अपनी रिपोर्ट में क्या कहते हैं, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।’
कराची किंग्स को मिली जीत
पेनल्टी रन मिलने के बाद कराची को आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन बनाने थे। हरिस रौफ ने पहली गेंद पर विकेट लिया, लेकिन इसके बाद वाइड गेंद फेंक दी।
फिर क्रीज पर आए अब्बास अफ्रीदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को 3 गेंद पहले ही 4 विकेट से जीत दिला दी।
Also Read – RR vs CSK IPL 2026: RR vs CSK मैच आज, बिहार के बाबू वैभव पर सबकी नजर!
