Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • UEFA Champions League 2025: PSG ने इंटर मिलान को 5-0 से हराकर पहली बार जीता UEFA का खिताब…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

UEFA Champions League 2025: PSG ने इंटर मिलान को 5-0 से हराकर पहली बार जीता UEFA का खिताब…

Hema Gupta June 1, 2025

UEFA Champions League 2025: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने शनिवार रात म्यूनिख के एलियांज एरिना में खेले गए UEFA चैंपियंस लीग 2025 के फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हरा कर इतिहास रच दिया। यह PSG के इतिहास का पहला चैंपियंस लीग खिताब है और चैंपियंस लीग फाइनल की अब तक की सबसे बड़ी जीत भी बन गई है।

Read More: Rinku Priya Engagement: 8 जून को होगी रिंकू-प्रिया की सगाई, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी…

देजिरे डूए को “प्लेयर ऑफ द मैच” का मिला खिताब…

इस यादगार मुकाबले में 20 साल के युवा खिलाड़ी देजिरे डूए ने 2 गोल दागे (20वें और 63वें मिनट) और उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” का खिताब दिया गया। इसके अलावा अशरफ हकीमी, ख्विचा और सेनी मायुलु ने भी शानदार गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की।

लुइस एनरिक की भावुक श्रद्धांजलि: जीत बेटी जाना को समर्पित

PSG के मैनेजर लुइस एनरिक के लिए यह जीत केवल एक फुटबॉल ट्रॉफी नहीं, बल्कि व्यक्तिगत भावनाओं से जुड़ा हुआ पल था। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को अपनी दिवंगत बेटी जाना एनरिक को समर्पित किया, जिनका 2019 में बोन कैंसर से निधन हो गया था।

“मेरी बेटी जाना हमेशा मेरे दिल में है, और वह इस जीत के हर पल में मेरे साथ थी। वह जीत और हार दोनों में मेरे साथ है।”

एनरिक ने खासतौर पर ऐसी टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें जाना PSG का झंडा फहराते हुए दिखाई दे रही थीं।

 फ्रेंच फुटबॉल के लिए गौरवपूर्ण क्षण…

इस खिताबी जीत के साथ PSG ने इस सीजन का “ट्रेबल” भी अपने नाम कर लिया है। टीम ने –

1. UEFA चैंपियंस लीग 2025

2. लीग 1 (फ्रेंच घरेलू लीग)

3. कूप दे फ्रांस (फ्रेंच कप)

एक ही सीजन में ये तीनों प्रमुख ट्रॉफियां जीतकर PSG पहली फ्रेंच टीम बन गई है जिसने यह उपलब्धि हासिल की हो।

आपको बता दें कि, जो टीमें एक सीजन में अपनी लीग, कप और चैंपियंस लीग मिलाकर तीन मेजर ट्रॉफी जीतती हैं उससे ट्रेबल कहते हैं।

अब तक केवल 10 टीमों ने जीता है ट्रेबल…

ट्रेबल जीतना यूरोपीय फुटबॉल में सबसे मुश्किल उपलब्धियों में से एक मानी जाती है। PSG से पहले यह उपलब्धि सिर्फ 9 अन्य क्लब हासिल कर सके हैं, जिनमें बार्सिलोना, बायर्न म्यूनिख, और मैनचेस्टर सिटी शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि रियल मैड्रिड, जो UEFA चैंपियंस लीग की सबसे सफल टीम है, अभी तक ट्रेबल नहीं जीत पाई है।

रियल मैड्रिड सबसे सफल क्लब…

15 बार UEFA चैंपियंस लीग के विजेता रहें और 4 बार उपविजेता बने। इसके बाद AC मिलान (7 खिताब), लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख (6-6 खिताब) हैं। PSG का अब नाम उन क्लब्स में दर्ज हो गया है, जिन्होंने यूरोपीय फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया है।

UEFA चैंपियंस लीग का इतिहास…

1955-56 सीजन के शुरुआती दौर में इसका नाम यूरोपियन चैंपियंस कप था। 1992 में इसका नाम बदलकर UEFA चैंपियंस लीग कर दिया गया और इसमें 2025 सीजन में कुल 36 टीमों ने भाग लिया।

यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता मानी जाती है, जिसमें यूरोप के टॉप क्लब हिस्सा लेते हैं।

पूर्व PSG स्टार एम्बाप्पे ने दी बधाई…

PSG के पूर्व स्टार और मौजूदा रियल मैड्रिड खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने क्लब को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा-

“अद्भुत जीत! PSG पर गर्व है। इतिहास रच दिया।”

एम्बाप्पे हाल ही में PSG से रियल मैड्रिड में शामिल हुए हैं और उनके संदेश से साफ है कि उनका दिल अब भी अपने पुराने क्लब से जुड़ा हुआ है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Baran Rajasthan: बारां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 610 बीघा अतिक्रमित वनभूमि कराई गई मुक्त
Next: BANASKANTHA NEWS: ऑपरेशन शील्ड के तहत नाडाबेट सीमा पर मॉक ड्रिल, 121 गांवों में ब्लैकआउट सफल

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.