Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Provident Fund: ईपीएफओ ने जारी की बड़ी बकायेदार कंपनियों की सूची, बीएसआर सुपर स्पेशियलिटी 6 करोड़ के बकाए के साथ शीर्ष पर
  • छत्तीसगढ़

Provident Fund: ईपीएफओ ने जारी की बड़ी बकायेदार कंपनियों की सूची, बीएसआर सुपर स्पेशियलिटी 6 करोड़ के बकाए के साथ शीर्ष पर

divya mistry September 12, 2025

Provident Fund: रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने छत्तीसगढ़ के उन संस्थानों की सूची जारी की है, जिन पर बड़ी मात्रा में पीएफ का बकाया है। बुधवार को जारी की गई इस सूची में 65 कंपनियां शामिल हैं, जिन पर कुल 11.24 करोड़ रुपये की बकाया राशि है। इन संस्थानों के खिलाफ अब सख्त वसूली कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Provident Fund
Provident Fund

Provident Fund: केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रंगनाथ को सौंपी

सबसे बड़ा बकायेदार रायपुर स्थित बीएसआर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जिस पर अकेले 6 करोड़ रुपये से अधिक का पीएफ बकाया है। EPFO ने बकाया वसूली की जिम्मेदारी अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रंगनाथ को सौंपी है।

Provident Fund: गिरफ्तारी जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते

संगठन ने इस साल अब तक 65 संस्थानों के बैंक खाते अटैच करके करीब 49 करोड़ रुपये की वसूली पहले ही कर ली है। इसके साथ ही, EPFO अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बाकी संस्थान भी समय पर बकाया राशि नहीं चुकाते हैं, तो उनके बैंक खाते सील, संपत्तियों की कुर्की, और गिरफ्तारी जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Provident Fund: उनका भविष्य सुरक्षित रह सके

इस संबंध में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले ने कहा कि EPFO अपने सदस्यों यानी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो नियोक्ता कर्मचारियों की पीएफ राशि समय पर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि कर्मचारियों को उनका हक मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।

पीएफ खातों में नहीं पहुंच रहा था

Provident Fund: EPFO की इस कार्रवाई से यह साफ संकेत गया है कि बकाया रखने वाले संस्थानों को अब लापरवाही भारी पड़ सकती है। यह कदम उन हजारों कर्मचारियों के हित में उठाया गया है, जिनकी गाढ़ी कमाई का पैसा समय पर पीएफ खातों में नहीं पहुंच रहा था।

भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए EPFO निगरानी और वसूली की प्रक्रिया को और भी अधिक सख्त करने की तैयारी में है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: PAK vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में ओमान की पहली एंट्री, पाकिस्तान के खिलाफ आज होगा पहला मैच!
Next: Raja Raghuwanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड… भाई ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी, परिवार जानना चाहता है ‘हनीमून कांड’ का सच

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.