Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL: MP में जेब पर मार, अब प्रॉपर्टी एग्रीमेंट 5000 के स्टाम्प पर, शपथ पत्र 500 तक पहुंचा
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL: MP में जेब पर मार, अब प्रॉपर्टी एग्रीमेंट 5000 के स्टाम्प पर, शपथ पत्र 500 तक पहुंचा

Narendra Singh August 7, 2025

12 सेवाओं की फीस में 500% बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में अगर आप शपथ पत्र बनवाना चाहते हैं तो अब आपको 500 रुपए तक खर्च करना पड़ेगा। किरायानामा और प्रॉपर्टी के लिए किए जाने वाले एग्रीमेंट पर भी 1500 से 7 हजार तक चुकाना पड़ेंगे।

भारतीय स्टाम्प मध्यप्रदेश संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी

राज्य सरकार ने भारतीय स्टाम्प मध्यप्रदेश संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी है। विधेयक में सेवाओं पर 500 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एग्रीमेंट दस्तावेजों में लगने वाले स्टाम्प में की गई है। सरकार ने पंजीयन विभाग की 12 सेवाओं में बदलाव का फैसला किया है। जिसमें 9 का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

विधानसभा में 8 विधेयक पारित

विधानसभा में बुधवार को इस विधेयक समेत 8 विधेयक पारित किए गए है। इधर, कांग्रेस ने शपथ पत्र, किरायानामा और एग्रीमेंट के लिए किए जाने वाले बदलावों का विरोध करते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।भारतीय स्टाम्प मध्यप्रदेश संशोधन विधेयक-2025 अब तक 50 रुपए के स्टाम्प टिकट के साथ 200 से 300 रुपए में शपथ पत्र बन जाता है। इसमें शपथपत्र में लिखी जानकारी और नोटरी की फीस शामिल होती है। लेकिन, अब 50 रुपए के बजाय 200 रुपए की स्टाम्प टिकट लगेगी। ऐसे में शपथ पत्र बनवाने वाले को 500 रुपए तक चुकाने पड़ेंगे।

इतना बढ़ा स्टाम्प शुल्क

इसी तरह अभी 1000 रुपए के स्टाम्प टिकट में किरायानामा और प्रॉपर्टी एग्रीमेंट हो जाते थे। लेकिन, अब प्रॉपर्टी एग्रीमेंट की स्टाम्प टिकट 5000 रुपए तय हो गई है।ऐसे में नोटरी और दस्तावेज तैयार करने के एक से दो हजार रुपए तक अधिक चुकाने होंगे। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।विधायक निधि और वेतन-भत्तों को लेकर कमेटी बनेगी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मांग पर कहा कि सदस्य सुविधा समिति ने विधायक निधि और वेतन-भत्तों को लेकर प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर चर्चा कर आगे फैसला लेने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस पर कमेटी बनाकर निर्णय लेंगे और आगामी बजट में इस पर फैसला करेंगे।

Read More:- Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट

मध्य प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक-2025 कुछ विशेष वस्‍तुओं की मेन्‍यूफैक्‍चरिंग और इन वस्‍तुओं के व्‍यवसाय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन मार्किंग जैसे मेकेनिज्‍म अपनाया जाना तय किया है। इस संशोधन से इन वस्‍तुओं का अनाधिकृत उत्‍पादन खरीदी बिक्री को रोका जा सकेगा। राज्‍य के राजस्‍व में वृद्धि होगी।

स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन, थ्री ट्रेड वेयर हाउसिंग जोन से किसी व्‍यक्ति को एक्‍सपोर्ट क्लियरेंस से पहले सप्‍लाई की जाती है या डोमेस्टिक टैरिफ एरिया डीटीए को सप्‍लाई की जाती है तो इस ट्रांजेक्‍शन पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्‍त कि ऐसी गतिविधियों पर इस संशोधन को लागू होने के पहले वसूल किये गये कर की वापसी नहीं की जाएगी।

Watch Now :-मराठी भाषा पर भिड़ीं महिलाएं! लोकल ट्रेन में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

रजिस्ट्रीकरण मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक-2025 वर्तमान प्रावधान में परिवार की परिभाषा के अंतर्गत माता, पिता, पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन, पुत्र वधू, पौत्री, नातिन एवं पौत्र, नाती को सम्मिलित किया है। जबकि विधवा भाभी एवं उनके बच्चों को शामिल नहीं किया है। जिसके कारण परिवार में संपत्ति विभाजन की दशा में विधवा भाभी एवं उनके बच्चों से स्टाम्प ड्यूटी 0.5 प्रतिशत के स्थान पर 5 प्रतिशत ली जाती थी।

इन को रहेगी छूट

अब नवीन संशोधन से आर्टिकल 18 परिवार में संपत्ति विभाजन में विधवा भाभी और उसके बच्चों को परिवार की परिभाषा में शामिल किया है। इसलिए उन्हें भी अब 0.5 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी चुकाना पड़ेगी।विधिक सहायता और विधिक सलाह निरसन विधेयक-2025 इस विधेयक को सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा 7 साल पहले बनाए गए कानून के आधार पर निरस्त कर दिया है क्योंकि एक ही तरह के दो विधेयक होने से असमंजस की स्थिति बन रही है। अब केंद्र सरकार द्वारा प्रभावी विधेयक के आधार पर समाज के कमजोर वर्गों को विधिक सहायता और विधिक सलाह मिलेगी।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी: ट्रंप के टैरिफ पर कहा-कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं
Next: रक्षाबंधन 2025: इस बार होगा बेहद शुभ! जानें कब है भद्रा और कब बांधें राखी

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.