छुरा लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
Bhopal crime: भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में बीती रात पुलिस ने इलाके में दहशत फैलाने वाले बदमाश नदीम जिंसी का जुलूस निकाला। आपको बतादें कि नदीम एक चाय की दुकान पर हाथ में छुरा लेकर लोगों को धमका रहा था और इलाके में डर का माहौल बना रहा था।
बाइक चोरी करने की कोशिश में था नदीम

Bhopal crime: लोगों के बताने के मुताबिक नदीम ने वहां खड़े एक युवक की बाइक छीनकर फरार होने की कोशिश की। युवक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नदीम को गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पहले ही आरोपी जमानत पर बाहर आया था

Bhopal crime: पुलिस के बताया कि नदीम कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। हबीबगंज पुलिस ने उसे पहले रंगदारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा अपराध करना शुरू कर दिया।
जेल कस्ट़डी से फरार भी हुआ था नदीम
Bhopal crime: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नदीम पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह जहांगीराबाद थाने का निगरानी गुंडा है। इससे पहले वह हमीदिया अस्पताल से जेल कस्टडी के दौरान फरार हो चुका था हालांकि लंबे समय तक फरारी के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया था।
आशुतोष उपाध्याय, टीआई का बयान

Bhopal crime: इस पूरे घटना क्रम को लेकर TI, आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि नदीम जिंसी पर पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया था। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
