Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Pro Kabaddi League 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, फजल अतराचली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Pro Kabaddi League 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, फजल अतराचली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट…

Hema Gupta November 1, 2025

Pro Kabaddi League 2025: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (PKL)के 12वें सीजन का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को दिल्ली के थ्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने पुणेरी पलटन को 31-28 से हराया यह दिल्ली का दूसरा खिताब है। टीम इससे पहले सीजन-8 में भई चैंपियन रही थी।

Read More:IND vs AUS T20 2nd Match: सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम, भारत की बैटिंग रही फ्लॉप!

पहले हाफ से ही दिल्ली ने बनाई बढ़त…

दिल्ली की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। हाफ टाइम तक दिल्ली 20-14 से आगे रही। टीम ने पहले हाफ में एक बार ऑलआउट किया और 13 रेड पॉइंट्स बटोरे। पुणे की टीम रेड सिर्फ 7 पॉइंट्स ले सकी। हालांकि, टैकल में पुणे ने 7 पॉइंट्स लेकर मुकाबला बचाए रखा, जबकि दिल्ली 3 टैकल पॉइंट्स ही ले पाई।

Congratulations @DabangDelhiKC
Well played..👍 Champions of the #pklseason12 @ProKabaddi pic.twitter.com/r6VYQvSEOC

— Kabaddi (@kabaddiWC) October 31, 2025

सेकंड हाफ में पुणे की वापसी नाकाम…

दूसरे हाफ में पुणे ने अटैकिंग स्ट्रैटजी अपनाई और एक बार दिल्ली को ऑलआउट भी किया, लेकिन दिल्ली के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया। नीरज नरवाल (9 पॉइंट्स) और अजिंक्य पवार (6 पॉइंट्स) ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कप्तान आशु मलिक सिर्फ 2 पॉइंट्स ही ले सके।

मैच के अंत तक स्कोर 31-28 रहा और दिल्ली ने लो-स्कोरिंग फाइनल जीत लिया।

Champions! 🏆🔥
Dabang Delhi KC celebrate their glorious victory with the PKL Season 12 Trophy ❤️💪
What a season, what a team! 👑
.#PKL12 #Champions #DabangDelhi #ProKabaddi #KabaddiFever#Kabaddi360 pic.twitter.com/0m620x5ryJ

— Kabaddi360 (@Kabaddi_360) October 31, 2025

पुणे के आदित्य शिंदे रहे सबसे सफल रैडर…

पुणे की ओर से आदित्य शिंदे ने सबसे ज्यादा 10 पॉइंट्स बटोरे, लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला।

पंकज मोहित और अबिनेश नादराजन ने 4-4 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि कप्तान असलम इनामदार सिर्फ 1 पॉइंट ले सके। डिफेंडर गौरव खत्री ने 3 पॉइंट्स जुटाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पुरस्कार और सम्मान….

चैंपियन टीम: दबंग दिल्ली

इनाम राशि: दिल्ली को ₹3 करोड़, पुणे को ₹1.80 करोड़

बेस्ट रेडर: अयान लोचाब (पटना)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: फजल अतराचली (दिल्ली)

बेस्ट डिफेंडर: नवदीप (पटना)

बेस्ट यंग प्लेयर: दीपक संकर (बेंगलुरु)

पटना पायरेट्स अब भी सबसे सफल टीम

2015 से शुरू हुई प्रो कबड्डी लीग में अब तक पटना पायरेट्स 3 खिताब के साथ सबसे सफल टीम बनी हुई है।
जयपुर पिंक पैंथर्स और अब दबंग दिल्ली के पास 2-2 टाइटल हैं।
वहीं, हरियाणा स्टीलर्स, बंगाल वॉरियर्ज, बेंगलुरु बुल्स, यू मुंबा और पुणेरी पलटन ने 1-1 बार खिताब जीता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस,जुबिन संग झूमेगा प्रदेश,आसमान में दिखेगी विरासत से विकास यात्रा
Next: CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस,पीएम मोदी बच्चों से करेंगे दिल की बात

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.