Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Priya and Rinku wedding: सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी कैंसिल!
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Priya and Rinku wedding: सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी कैंसिल!

Hema Gupta June 24, 2025

Priya and Rinku wedding: टीम इंडिया के जाने – माने क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह शादी 18 नवंबर 2025 को काशी (वाराणसी) में होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। रिपोर्ट को मुताबिक, शादी फरवरी 2026 में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Read More: Anupamaa Set Fire Incident: अनुपमा सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया जलकर राख!

लड़की के पिता तूफानी सरोज ने दी जानकारी…

प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी टालने का फैसला रिंकू सिंह की क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर से फरवरी तक रिंकू सिंह राज्य की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जिससे उनकी व्यस्तता काफी बढ़ गई है। ऐसे में दोनों परिवारों ने मिलकर शादी को कुछ महीने टालने का निर्णय लिया।

8 जून को हुई थी भव्य सगाई..

रिंकू और प्रिया की सगाई 8 जून को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में हुई थी। इस खास मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत करीब 300 VIP मेहमान मौजूद रहे। दोनों ने एक-दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई थी। रिंकू ने प्रिया को मुंबई से मंगवाई गई अंगूठी पहनाई, वहीं प्रिया ने कोलकाता से लाई गई रिंग पहनाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

स्टेज पर छलक पड़े थे प्रिया के आंसू

सगाई के दौरान जब रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और स्टेज पर ही रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें तुरंत संभाला। इसके बाद दोनों ने केक काटा, एक-दूसरे को खिलाया और पूरे समारोह में परिवारजनों के साथ डांस भी किया। इस मौके पर प्रिया पिंक लहंगे और रिंकू व्हाइट शेरवानी में नजर आए।

रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी…

रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात करीब दो साल पहले एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में हुई थी। इस शादी में प्रिया को क्रिकेटर की पत्नी ने बुलाया था, जो खुद भी प्रिया की दिल्ली यूनिवर्सिटी की दोस्त थीं।

वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जनवरी 2025 में दोनों के रोके की खबरें सामने आई थीं, जिनकी पुष्टि खुद प्रिया के पिता ने की थी। उन्होंने कहा था- बेटी की शादी रिंकू सिंह से तय हुई है और जल्द ही रिंग सेरेमनी की जाएगी।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज वर्तमान में जौनपुर की मछलीशहर सीट से लोकसभा सांसद हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998, करखियांव (पिंडरा तहसील, वाराणसी) में हुआ था, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA LLB की पढ़ाई की, और 18 साल के उम्र में ही वो समाजवादी पार्टी से सक्रिय सदस्यता ले ली थी। फिर 25 की उम्र में सांसद बनीं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बीपी सरोज को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार मछलीशहर से सांसद रह चुके हैं (1999, 2004, 2009)।

रिंकू सिंह का IPL से इंटरनेशनल स्टार बनने का सफर…

रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 30 T20 इंटरनेशनल मैचों में 507 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के मारकर रातों-रात स्टार बन गए थे। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेल चुके हैं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raja Raghuvanshi murder case Lokendra statement: आरोपी लोकेंद्र तोमर का बयान… जब छूटकर आऊंगा तो करूंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, फ्लैट और सबूतों पर दिए बयान
Next: Balaghat: मौत का करंट! हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लोग जिंदा जले

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.