बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव,पुलिस महकमे में हड़कंप

MP NEWS: इंदौर के एमवाय अस्पताल में विचाराधीन कैदी ने सुसाइड कर ली। उसे सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला।
MP NEWS: एमवाय अस्पताल में कैदी ने लगाई फांसी
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान में पाली जिले के नयागांव चापड़ा निवासी महेंद्र (30) रेप के मामले में आरोपी था। उसे 16 नवंबर को इंदौर सेंट्रल जेल भेजा गया था। पेशे से हलवाई महेंद्र को हार्निया की बीमारी थी। उसे इलाज के लिए एक हफ्ते पहले ही एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
MP NEWS: बाथरुम में फंदे से लटका मिला शव
साथी कैदी ने देखा तो गार्ड को बताया पुलिस ने बताया कि महेंद्र को शुरुआत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। सेहत सुधरने पर कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार सुबह वह गार्ड को बताकर बाथरूम गया। कुछ देर बाद जब दूसरा कैदी बाथरूम गया तो उसने महेंद्र को फांसी पर लटका देखा। गार्ड को जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा।
MP NEWS: सुसाइड का कारण अज्ञात,जांच जारी
घटना के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. एएसआई नूर सिंह ने बताया कि महेंद्र के गले पर फांसी के निशान मिले हैं। हमने जेल अधिकारियों को सूचित कर दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
