Prime Minister Modi Dantewada’s Science Center : बोले- जहां कभी हिंसा का साया था,
आज वहां बच्चे टेक्नोलॉजी-इनोवेशन के लिए आगे बढ़ रहे
Prime Minister Modi Dantewada’s Science Center : पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 121वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर का जिक्र किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि, आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

बोले- जहां कभी हिंसा का साया था,आज वहां बच्चे टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है। जहां बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी मॉडर्न तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चों का तकनीक के प्रति यह जुड़ाव भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाता है। विज्ञान और नवाचार के प्रति देश के युवाओं में बढ़ता आकर्षण भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केंद्र बन रहा विज्ञान केन्द्र- साय
सीएम विष्णुदेव ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि, दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केंद्र बन रहा है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का मोटिवेशनल माध्यम बन गया है।प्रधानमंत्री की यह सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्साह वर्धक संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं। देश भर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं।
पीएम की यह प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि, पीएम की यह प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे। आज विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बन रहे हैं। इससे बच्चों और युवाओं को विज्ञान-तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।
Watch Now:- पाकिस्तान में आई बाढ़, झेलम नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा
Raed More:- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: राहुल गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कड़ा जवाब
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
