पुतिन ने कहा जब भी बातचीत होती है तो वह शाति की बात करते हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नरेंद्र मोदी यूक्रेन युद्ध को लेकर काफी चिंतित हैं। रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले एक मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए, पुतिन ने कहा कि हर बार जब वह उनसे बात करते हैं, तो वह मुद्दे को उठाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं। हम इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं।
पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में संकट को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करना चाहता है। हमने इसे खत्म करने की कोशिश शुरू की लेकिन यूक्रेन ने वार्ता रोक दी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की वजह से युद्ध चल रहा है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में रूस की जीत का दावा किया।
बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा कि भारतीय फिल्में रूस में खूब देखी जाती हैं। हमारा एक विशेष टीवी चैनल है जिस पर 24 घंटे भारतीय फिल्में दिखाई जाती हैं।
पुतिन ने कहा कि हम ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं। ब्रिक्स देशों की फिल्मों को इस साल के मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया गया है। अगर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की इसमें दिलचस्पी है तो हम रूस में इन्हें प्रमोट करेंगे।
पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने रूस पर लगातार प्रतिबंध लगाकर अपने संबंधों को बर्बाद किया है। इसने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। अब पूरी दुनिया डॉलर का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही है। अब अमेरिका के सहयोगी देश भी अपने डॉलर भंडार को कम कर रहे हैं। अमेरिका लगभग 15 साल पीछे चला गया है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अगले सप्ताह रूस के कजान में होने जा रहा है। ब्रिक्स के बारे में पुतिन ने कहा कि यह पश्चिम विरोधी गुट नहीं है। लेकिन इसमें पश्चिमी देश शामिल नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी देश ब्रिक्स में शामिल होंगे। समूह की ताकत बढ़ाने से गैर-सदस्य देशों को भी फायदा होगा।
जी-20 समिट में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे पुतिन ने कहा है कि वह अगले महीने ब्राजील में होने वाले जी-20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह वहां जाएंगे तो इसका असर समिट पर पड़ेगा। पूरी बहस अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के वारंट के इर्द-गिर्द घूमेगी।
