President Droupadi Murmu Nainital Visit 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 नवंबर 2025 को नैनीताल में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। एसएसपी ने पूरे जनपद में रेड अलर्ट घोषित किया है और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए रूट डायवर्ट किया जा रहा है।
President Droupadi Murmu Nainital Visit 2025 : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिलाधिकारी और एसएसपी की संयुक्त बैठक में दो दिवसीय दौरे के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया हैं।साथ ही यातायात के लिए विशेष रूट बनाए गए हैं जिससे राष्ट्रपति के गतिशीलता में कोई बाधा न आए।
प्रशासन की तैयारियां
नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान चिकित्सा सुविधाएं, बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दूरसंचार विभाग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
READ MORE :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीमांत इलाकों में पहुंचे,ग्रामीणों से की बातचीत
President Droupadi Murmu Nainital Visit 2025 : यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए मुख्य मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा लोगों से निवेदन है कि वह निर्धारित रूट का ही उपयोग करें और प्रशासन ने जारी निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल के निकट वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी।
राष्ट्रपति का नैनीताल दौरा राज्य के लिए गर्व का विषय है और इसे सुरक्षित, व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है। जनता से सहयोग की अपील की गई है यह आयोजन सफल हो और राज्य के प्रति गर्व बढ़े।
