Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा जगदलपुर
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा जगदलपुर

Narendra Singh February 7, 2026

president droupadi murmu bastar pandum: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचीं और यहां आदिवासी संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन बस्तर पंडुम का शुभारंभ किया. लालबाग मैदान में जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, पूरा माहौल लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्र और जनजातीय रंगों से भर गया. राष्ट्रपति ने भी स्टॉल से लेकर मंच तक, बस्तर की सांस्कृतिक झलक को बेहद करीब से देखा.

शुभारंभ पर राष्ट्रगान
शुभारंभ पर राष्ट्रगान

president droupadi murmu bastar pandum: लालबाग मैदान में बस्तर पंडुम का आगाज़

जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें ढोकरा आर्ट से बना कर्मा वृक्ष और कोसा शिल्प से तैयार गमछा भेंट किया. कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहां बस्तर की जीवनशैली, वेशभूषा, पारंपरिक वाद्ययंत्र और रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रपति को खासा प्रभावित किया.

president droupadi murmu bastar pandum: आदिवासी संस्कृति को करीब से देखा

बस्तर पंडुम के मंच पर कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और अनोखे वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां दी गईं. रंग-बिरंगी वेशभूषा और पारंपरिक आभूषणों में सजे कलाकारों ने बस्तर की जीवंत संस्कृति को मंच पर उतार दिया. राष्ट्रपति मुर्मू कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और स्टॉल संचालकों से बातचीत करती भी नजर आईं, जिससे माहौल और आत्मीय हो गया.

सीएम ने किया संबोधित
सीएम ने किया संबोधित

पंडुम सिर्फ आयोजन नहीं, संस्कृति का मंच है- सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का आगमन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम का निमंत्रण स्वीकार कर अपना बहुमूल्य समय दिया, इसके लिए प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से वे आभार प्रकट करते हैं. सीएम साय ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित एक मंच है. बस्तर सिर्फ जंगलों की धरती नहीं, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी है.

क्या है बस्तर पंडुम

बस्तर पंडुम आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ माना जाता है. नौ फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में जनजातीय जीवनशैली, मान्यताएं, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाता है. यह उत्सव लोककला, परंपराओं और जनजातीय पहचान को मजबूती देने वाला मंच है, जिसके जरिए बस्तर की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है.

12 विधाओं में दिखेगा बस्तर का रंग

इस बार बस्तर पंडुम में 12 विधाओं की प्रस्तुतियां की जा रही हैं. इसमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा, आभूषण, पूजा पद्धति, बस्तर शिल्प और जनजातीय चित्रकला शामिल हैं. इसके साथ ही पारंपरिक व्यंजन, जनजातीय पेय पदार्थ, आंचलिक साहित्य और बस्तर की वन औषधियों को लेकर भी लोगों को जानकारी दी जा रही है.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: उज्जैन में बनेगा MP का वनतारा, 2 जगहों पर जू सफारी और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर: मुख्यमंत्री
Next: Vikrant Breaks Silence On Retirement: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर पहली बार दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन!

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.