Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • President Draupadi Murmu’s Kumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का महाकुंभ दौरा, सीएम योगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

President Draupadi Murmu’s Kumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का महाकुंभ दौरा, सीएम योगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Hema Gupta February 9, 2025

President Draupadi Murmu’s Kumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को महाकुंभ में शामिल होंगी। वे संगम स्नान करेंगी और विशेष धार्मिक अनुष्ठान करेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंच जाएंगी और शाम 4 बजे तक वहीं रहेंगी। इस दौरान वे फ्लोटिंग जेटी पर संगम स्नान, पूजन और अक्षयवट दर्शन करेंगी। इसके बाद हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगी।

President Draupadi Murmu Visit Mahakumbh
President Draupadi Murmu Visit Mahakumbh

Read More: IND vs ENG 2nd ODI: कटक में भारत की शानदार जीत का इतिहास, आज का मुकाबला अहम। 

राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे प्रयागराज पहुंच जाएंगे और राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे राष्ट्रपति के साथ महाकुंभ में धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम योगी शाम चार बजे के बाद आईट्रिपलसी में अफसरों के साथ माघी पूर्णिमा की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।

President Draupadi Murmu’s Kumbh Visit: राष्ट्रपति का कार्यक्रम

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अंतर्गत वे यमुना संकुल में भोजन करेंगी, और फिर डिजिटल कुम्भ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करेंगी। इसके बाद वे अरैल घाट का दौरा करेंगी और हेलीकॉप्टर से बमरौली के लिए रवाना होंगी, फिर वहां से दिल्ली जाएंगी।

महाकुंभ में जलवायु सम्मेलन की तैयारियां

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16 फरवरी को महाकुंभ में जलवायु सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 9:30 बजे से सेक्टर 25 में आगमन टेंट सिटी के सामने सम्मेलन शाम छह बजे तक चलेगा। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

cm yogi
cm yogi

सम्मेलन में प्रमुख विशेषज्ञों की उपस्थिति

सम्मेलन में धार्मिक गुरु, पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, नीति निर्माता, और उद्योग जगत के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल होंगे। जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह, आई फॉरेस्ट के सीईओ डॉ. चंद्रभूषण, और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन समेत अन्य वरिष्ठ विशेषज्ञ इस आयोजन में शामिल होंगे।

सम्मेलन के प्रमुख विषय और पैनल चर्चा

सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

1.पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन में धार्मिक नेताओं की भूमिका
2.पवित्र नदियां, जल सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन
3.पर्यावरण के अनुकूल धार्मिक स्थल और महाकुंभ में सतत आयोजन

संकल्प पत्र और संयुक्त घोषणापत्र

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण संकल्प पत्र होगा, जिसमें सभी सहभागी पक्ष जलवायु संरक्षण में धार्मिक संगठनों की भूमिका और उनके द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर हस्ताक्षर करेंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 2nd ODI: कटक में भारत की शानदार जीत का इतिहास, आज का मुकाबला अहम
Next: CM Dhami Contribution On BJP Victory: दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जानिए सीएम धामी का योगदान और प्रतिक्रिया

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.