जीएमसी के पास पैसा नहीं, इसलिए वार्ड बॉय को नहीं मिल रही सैलरी

MP NEWS: भोपाल के हमीदिया अस्पताल के मैनेजमेंट ने 400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर ली है।इसे लेकर मैनेजमेंट ने निजी कंपनी को लेटर जारी किया है।
MP NEWS: 400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी
जीएमसी का कहना है कि शासन से सैक्शन पदों के मुकाबले हमीदिया में 400 कर्मचारी अधिक काम कर रहे हैं। वर्तमान में शासन की ओर से जितने पद सैक्शन हैं, उस आधार पर निर्णय लिया जाएगा।उधर, हमीदिया अस्पताल में वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर और हाउस कीपिंग स्टाफ मंगलवार सुबह से हड़ताल पर चले गए। जीएमसी की डीन डॉ. कविता एन सिंह का कहना है-
MP NEWS: सैलरी में देरी की वजह पैसा नहीं होना है
15 दिन में दो बार हड़ताल पर बैठ चुके वार्ड बॉय सैलरी के लिए हमीदिया अस्पताल के 500 से अधिक वार्ड बॉय करीब 15 दिन में दो बार हड़ताल पर बैठ चुके हैं। बता दें, हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी रहती है। 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। सैलरी के लिए मिले 2.5 करोड़ रुपए गांधी मेडिकल कॉलेज ने एजाइल कंपनी को दो दिन पहले करीब ढाई करोड़ रुपए का पैमेंट किया है।
MP NEWS: 12 करोड़ रुपए जीएमसी पर बकाया
करीब 12 करोड़ रुपए जीएमसी पर बकाया है। इस वजह से कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है। दो महीने पहले कर्मचारियों की हड़ताल के बाद कंपनी को 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। हालांकि, तब दिवाली बोनस नहीं दिया गया था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।
