Premier League Football: इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में खिताब की दौड़ अब और तेज हो गई है। रविवार को एमिरेट्स स्टेडियम में हुए ‘लंदन डर्बी’ में आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से मात दी। इस जीत से आर्सनल ने पॉइंट्स टेबल में अपना नंबर-1 स्थान और मजबूत कर लिया।
मैनचेस्टर सिटी 59 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने क्रिस्टल पैलेस को हराकर तीसरा स्थान पाया, जहां ब्रूनो फर्नांडेज ने निर्णायक भूमिका निभाई।
आर्सनल vs चेल्सी की परफॉर्मेंस
मैच में आर्सनल का दबदबा साफ नजर आया, और तीनों गोल कॉर्नर किक से ही हुए।
21वां मिनट: बुकायो साका के सटीक कॉर्नर पर गेब्रियल मगालहेस ने गेंद फ्लिक की, और विलियम सालिबा ने शानदार हेडर से आर्सनल को 1-0 की लीड दी।

हाफ टाइम में बराबरी
पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+2′) में रीस जेम्स के कॉर्नर को क्लियर करने में आर्सनल के नए डिफेंडर पिएरो हिनकापी से गलती हुई, और गेंद उनके ही गोल में चली गई। स्कोर 1-1 हो गया।
66वां मिनट में डेक्लान राइस के कॉर्नर पर जुरिएन टिम्बर ने हेडर से गोल कर आर्सनल को 2-1 से आगे किया, जो निर्णायक साबित हुआ।
चेल्सी पर पड़ी रेड कार्ड की मार
मैच के अंतिम दौर में चेल्सी के पेड्रो नेटो को अंपायर से बहस और फाउल के लिए दूसरा येलो कार्ड मिला, जिससे उन्हें रेड कार्ड देकर बाहर किया गया। टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, जो उनकी हार का बड़ा कारण बना। चेल्सी अब 45 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

मैन यूनाइटेड की कमबैक जीत
ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 2-1 से जीत हासिल की।
पैलेस की तेज शुरुआत
चौथे मिनट में मैक्सेंस लैक्रोइक्स ने हेडर से गोल कर पैलेस को बढ़त दिलाई। फिर दूसरे हाफ में लैक्रोइक्स ने पेनल्टी एरिया में फाउल किया और रेड कार्ड पाया।

फर्नांडेज और सेस्को की जोड़ी ने मचाया धमाल
57वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडेज ने पेनल्टी से बराबरी की। फिर 65वें मिनट में उनके क्रॉस पर बेंजामिन सेस्को ने विनिंग गोल दागा।
इस जीत से यूनाइटेड 51 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। ब्रूनो फर्नांडेज का पेनल्टी गोल टीम की जीत की नींव रखी।
