Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Prem Mandir CG: छत्तीसगढ़ के इस शहर में वैलेंटाइन डे के दिन बना था प्रेम मंदिर!
  • सनातन

Prem Mandir CG: छत्तीसगढ़ के इस शहर में वैलेंटाइन डे के दिन बना था प्रेम मंदिर!

Hema Gupta February 3, 2026

Khatushyam Temple CG: भारत देश में वैसे तो खाटूश्याम के कई मंदिर हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान में है, जो पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। लेकिन अगर आप छत्तीसगढ़ से हैं, तो आप वहां भी खाटूश्याम के दर्शन कर सकते हैं। आपको राजस्थान जाने की जरुरत नहीं है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के पास वैलेंटाइन डे के दिन प्रेम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, यह मंदिर श्री श्याम प्रेम मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां श्री श्याम बाबा खाटूश्याम विराजमान हैं।

कब बना मंदिर?

श्री श्याम प्रेम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रेम दिवस कहे जाने वाले दिन वैलेनटाइन डे 14 फरवरी 2022 को किया गया था। इस मंदिर में खाटूश्याम बाबा विराजमान हैं और यह मंदिर वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। इसलिए इस मंदिर का नाम श्री श्याम प्रेम मंदिर रखा गया।

बता दें कि, इस मंदिर में श्री श्याम बाबा खाटूश्याम के अलावा तिरुपति बालाजी, सालासर बालाजी, जीण माता, शिव पार्वती, श्री राम दरबार, राधा कृष्णा, और दुर्गा माता रानी की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं।

इस समय खुलते हैं मंदिर के पट

जांजगीर चांपा में स्थित श्री श्याम बाबा प्रेम मंदिर के पट सुबह 05 बजे खुलते है। और फिर रात 09 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। यहां की खास बात यह है कि भगवान की 5 बार आरती की जाती है। सुबह 05 बजे मंगला आरती, फिर 07 बजे बाबा की श्रृंगार आरती की जाती है। दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाती है। शाम 7:30 बजे संध्या आरती, रात्रि 9:30 शयन आरती की जाती है।

छत्तीसगढ़ में कहां है ये मंदिर?

यह मंदिर जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय के खोखसा रेलवे ओवरब्रिज के पास बना हुआ है। यह मंदिर वृंदावन धाम के प्रेम मंदिर की तरह बनाया गया है। और इस मंदिर को श्री श्याम प्रेम मंदिर नाम दिया गया। इस मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा विराजमान हैं, जो कि पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM डॉ. मोहन ने बजट को बताया खास, किया बड़ा ऐलान
Next: Bilaspur Murder News: लड़के ने किया ब्रेकअप, लड़की ने सीने में घोपा चाकू!

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.