Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Prem Chopra Health Update: लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा!
  • एंटरटेनमेंट

Prem Chopra Health Update: लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा!

Hema Gupta November 11, 2025

Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की 10 नवंबर शनिवार को अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Read More: Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के हि-मैन के निधन की खबरे झूठी! खतरे से बाहर है धर्मेंद्र…

डॉक्टरों के मुताबिक, एक्टर पूरी तरह नॉर्मल हैं और कुछ ही दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

परिवार ने दी हेल्थ अपडेट…

प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने बताया कि एक्टर को केवल एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा,

“ये सब उम्र से जुड़ी सामान्य दिक्कतें हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एडमिट किया गया है, लेकिन उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे।”

ICU में नहीं, स्थिति स्थिर है

रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम चोपड़ा को हल्की हार्ट की समस्या, वायरल इंफेक्शन और फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोकले की देखरेख में भर्ती किया गया था।

डॉ. पार्कर ने बताया –

“प्रेम चोपड़ा आईसीयू में नहीं हैं। उनकी हालत स्थिर है और ये उम्र से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम हैं। दो-तीन दिन में वे डिस्चार्ज हो जाएंगे।”

प्रेम चोपड़ा का 60 साल का शानदार सफर…

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा ने 1960 के दशक से लेकर 70, 80 और 90 के दशक तक बड़े पर्दे पर एक खूंखार विलन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।
अपने करियर के दौरान उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर दौर में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी।

प्रेम चोपड़ा ने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्मों में अभिनय किया।
उनकी आखिरी झलक दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (2023) में देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा लेकिन असरदार किरदार निभाया था।

विलन के किरदारों से छोड़ी गहरी छाप….

प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित विलन में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में शिमला से मुंबई आकर की थी।

‘वो कौन थी?’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘उपकार’ और ‘दो रास्ते’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली।
इसके बाद उन्होंने ‘निशान’, ‘दोली’, ‘दोस्ताना’, ‘क्रांति’, ‘बेताब’ और ‘एजेंट विनोद’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Love Jihad: इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता, रेप कर धर्म नहीं बदलने पर सिगरेट से दागा, गर्भपात भी कराया
Next: CM MOHAN YADAV: ब्लास्ट करने वाले आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा-CM डॉ मोहन यादव

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.