प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा सक्रिय रहती हैं और अपने बच्चों की प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने बेटे जय की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह किचन में नानी के साथ रोटियां बनाते दिख रहे हैं।
जय की उम्र अभी सिर्फ 3 साल है, लेकिन वह किचन की जिम्मेदारी बखूबी संभालते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में जय बेलन लेकर रोटी बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि उनकी नानी उन्हें रोटियां बनाना सिखा रही हैं। प्रीति ने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा, “जिंदगी में सबसे अच्छी चीज है फ्री। जैसे कि नानी मां और हमारे छोटे शेफ जय के हाथ से बनी रोटी खाने की खुशी। सभी को हैप्पी संडे।”
प्रीति जिंटा अपनी लाइफ से जुड़ी घटनाओं को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, खासकर अपने बच्चों के साथ बिताए गए प्यारे लम्हों को। वे अक्सर अपने फोटोज के माध्यम से अपनी खुशहाल जिंदगी को फैंस से शेयर करती हैं, हालांकि उन्होंने अब तक अपने बच्चों का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।
Dil-Luminati : दिलजीत ने जीता MP का दिल, लगाए “जय महाकाल” के नारे
