Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Preity Zinta MI vs PBKS Qualifier 2: पंजाब की जीत पर खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा, वीडियो वायरल…
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Preity Zinta MI vs PBKS Qualifier 2: पंजाब की जीत पर खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा, वीडियो वायरल…

Hema Gupta June 2, 2025

Preity Zinta MI vs PBKS Qualifier 2: IPL के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। श्रेयस ने 41 गेंद में 87 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल है, उन्होंने अपनी दमदार पारी से टीम को शानदार जीत दिलाई। जैसे ही टीम जीत मिली। पंजाब टीम की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा खुशी से उच्छल पड़ी। और फिर मैच के बाद श्रेयस के पास गईं और उन्हें गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Punjab needs 204 runs to win.#MIvsPBKS pic.twitter.com/6reay11DLR

— Tanuj (@Tanujkaswan) June 1, 2025

Read More: Sonakshi Sinha 38th Birthday: सोनाक्षी सिंहा का 38वां जन्मदिन आज…

जीत के बाद प्रीति का जश्न…

जैसे ही मैच खत्म हुआ, स्टैंड्स में बैठी प्रीति जिंटा खुशी से उछल पड़ीं। उन्होंने हवा में हाथ लहराते हुए खुशी जताई और फिर मैदान की ओर बढ़ गईं। उनके साथ सह-मालिक नेस वाडिया भी नजर आए, जो जीत के इस पल को एन्जॉय कर रहे थे। प्रीति ने कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को गले लगाकर जीत की बधाई दी। उन्होंने दोनों के साथ कुछ पल बातचीत भी की।

सबसे कुल आईपीएल टीम की मालकिन #pritizinta#preetizintapic.twitter.com/M4EbZXkr5J

— Vandana (@Vandanasd) June 2, 2025

नेहाल वढेरा को प्रीति ने मारी आंख?

वहीं, मैच के बाद एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा के नेहाल वढेरा को आंख मारने की बात कही जा रही है। दरअसल, यह वीडियो प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान का है, जब प्रीति बाल झटकते हुए मंच की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान वहां पास में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज नेहाल वढेरा खड़े थे। वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि प्रीति ने आंख मारी और आगे बढ़ गईं।

I can see Soldier wali Preeti Zinta here ❤️😍 pic.twitter.com/LWsPGZzJ4N

— Gareeboo (@GareeboOP) June 2, 2025

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह इशारा नेहाल के लिए था या फिर वहां मौजूद किसी और के लिए। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को हाथों-हाथ लिया और इस पर तरह-तरह के मीम्स और प्रतिक्रियाएं शेयर की जा रही हैं।

बीते दिन मैच का हाल…

आपको बता दें कि, बीते दिन हुए मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं मुंबई पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट खोकर 203 रन बनाएं। वहीं पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 207 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

श्रेयस की कप्तानी…

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 साल के अंदर तीसरी फ्रेंचाइजी को फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-2 में मुंबई के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई।

 

आपको बता दें कि श्रेयस ने इससे पहले 2020 में दिल्ली ने उनकी लीडरशिप में फाइनल खेला था, लेकिन हार मिली। फिर 2024 में कोलकाता को उन्होंने अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाने के साथ चैंपियन भी बनाया।

पंजाब की नई जोड़ी: पोंटिंग और अय्यर…

इस सीजन में पंजाब किंग्स ने बड़ा बदलाव किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स से हटने के बाद टीम का नया हेड कोच बनाया गया, जबकि श्रेयस अय्यर को नीलामी में रिकॉर्ड ₹26.75 करोड़ में खरीदा गया। अब यह जोड़ी पंजाब को उसके पहले खिताब की ओर ले जाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

टीम का मनोबल सातवें आसमान पर..

जीत के इस जश्न ने टीम के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है। डगआउट में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ की भी खुशी देखते ही बन रही थी। प्रीति जिंटा की एनर्जी और खिलाड़ियों से उनका जुड़ाव, टीम के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  DC Sagar promoted to Special DGP: ADG DC सागर को मिली विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति
Next: बनासकांठा: ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.