Prakash Raj React Dhurandhar 2: मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने ‘धुरंधर 2’ फिल्म का मजाक उड़ाया। साथ ही धुरंधर 2 की तारीफ करने पर एक्टर अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और जूनियर एनटीआर पर तंज कसा।
प्रकाश राज ने शेयर किया वीडियो
एक्टर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ‘मैं धुरंधर से बहुत दूर…क्या आप भी?’
वीडियों में एक कोने में एक रेडियो रखा है, उसमें गाना बज रहा है,’अभी- अभी तो आएं हो…’। लोग इस वीडियो को तंज की तरह ले रहें हैं।
धुरंधर 2 की तारीफ करने वालों पर कसा तंज
एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए धुरंधर 2 की तारीफ करने पर साउथ एक्टर पर तंज कसा।

दरअसल एक एक्स यूजर्स ने लिखा कि- ‘धुरंधर 2 की अब तक अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने तारीफ की है। किसी बॉलीवुड स्टार ने ट्वीट किया क्या??’ इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा कि- ‘जिम्मेदारियों का बोझ अब साउथ तक भी पहुंचने लगा है।’
साउथ एक्टर ने ‘धुरंधर 2’ की की थी तारीफ
19 मार्च को साउथ के जाने-माने एक्टर महेश बाबू ने फिल्म ‘dhurandar 2’ की तारीफ करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा था कि- ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।’

वहीं इसके पहले अल्लू अर्जुन, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने भी इस फिल्म ‘dhurandar 2’ की तारीफ करते हुए एक्स पर ट्वीट किया था।


फिल्म की हुई थी एडवांस बुकिंग
‘Dhurandhar: The Revenge’ ने रिलीज से पहले शानदार शुरुआत करते हुए एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कमाई की है। फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। कुल 12,422 प्रीमियर शोज के लिए करीब 47.91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है।

इनमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जहां से फिल्म ने 40.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की। इसके अलावा, तेलुगू वर्जन से 1.27 करोड़, तमिल से 80 लाख, कन्नड़ से 8.98 लाख और मलयालम वर्जन से 8.68 लाख रुपये की कमाई हुई। इस फिल्म की बुकिंग 7 मार्च से शुरु हो गई थी, जिस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।
