Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Pragya Prasad KBC Season 17: रायपुर की पत्रकार का KBC Season 17 में चयन, आज रात टेलीकास्ट
  • छत्तीसगढ़

Pragya Prasad KBC Season 17: रायपुर की पत्रकार का KBC Season 17 में चयन, आज रात टेलीकास्ट

Narendra Singh December 3, 2025

Pragya Prasad KBC Season 17: रायपुर की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद का KBC 17 के सीजन के लिए चयन हुआ है। शो का टेलीकास्ट बुधवार तीन दिसम्बर को रात नौ बजे होगा। प्रज्ञा प्रसाद ने इसकी जानकारी खुद अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दी है। इसके अलावा सोनी टीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी एपिशोड का प्रोमो जारी किया है।

Read More-रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, आज चौके-छक्के का रोमांच

Pragya Prasad KBC Season 17: फेसबुक पेज पर किया पोस्ट

प्रज्ञा ने अपने फेसबुक पेज पर किए पोस्ट में खुशी शेयर करते लिखा है कि कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में हॉट सीट तक का सफर कर लिया है। यह चयन उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपनी पोस्ट में पूरी सिलेक्शन प्रक्रिया को भी समझाया है ताकि जो भी प्रतिभागी प्रयास कर रहे हैं उनके लिए चयन प्रक्रिया को समझना आसान हो जाए।

Read More-Urban Development Scheme started: छत्तीसगढ़ के शहरों में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू

Pragya Prasad KBC Season 17: प्रज्ञा ने लिखा

चयन में पूरे सात महीने लगे हैं। सबसे कठिन दौर फास्टेस्ट फिंगर्स का होता है। यहीं एक जगह है जहां पर किस्मत साथ देती है बाकी कदम कदम पर आपकी मेहनत और नॉलेज ही काम आता है।

KBC Season 17: अमिताभ बच्चन के साथ का अनुभव शेयर किया

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ का अनुभव भी उन्होंने अपनी पोस्ट में शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि उनकी अमिताभ बच्चन सादगी और विनम्रता ने मुझे विस्मित कर दिया। इतने बड़े व्यक्तित्व का जमीन से जुड़ाव देखकर मैं उनकी और भी कायल हो गई। 83 वर्ष की उम्र में उनकी ऊर्जा और कंटेस्टेंट के प्रति उनका ख्याल रखना अद्भुत है। उनसे मिलकर लगा कि पैसा नहीं बल्कि ये जो अनुभव मुझे मिला है, यही करोड़ों रुपयों के बराबर है… प्रज्ञा ने बताया कि प्रतिभागियों का पूरा खर्च केबीसी की टीम उठाती है। एक प्रतिभागी के साथ एक अन्य साथ जा सकता है लेकिन तीसरे व्यक्ति का खर्च प्रतिभागी को ही उठाना होता है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, आज चौके-छक्के का रोमांच
Next: Putin India Visit: पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? जानिए वजह

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.