Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Praggnanand Tata Steel Masters 2025: प्रगनानंद ने गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 जीता खिताब, जीतने वाले दूसरे भारतीय बने
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: प्रगनानंद ने गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 जीता खिताब, जीतने वाले दूसरे भारतीय बने

Hema Gupta February 3, 2025

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने रविवार को टाटा स्टील मास्टर्स 2025 चेस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चेस चैंपियन डी. गुकेश को टाईब्रेक मुकाबले में हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ, प्रगनानंद विश्वनाथन आनंद के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। आनंद ने 1989 से लेकर 2006 तक पांच बार इस खिताब को जीता था, जिसमें तीन बार वे संयुक्त विजेता भी रहे थे।

Read More: Ind vs Eng T20: अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी, भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया, सीरीज 4-1 से अपने नाम की.

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: टाईब्रेक में प्रगनानंद का शानदार प्रदर्शन..

नीदरलैंड्स के विज्क आन जी में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट के अंतिम दिन, दोनों खिलाड़ियों को अपने-अपने अंतिम मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। गुकेश ने अर्जुन एरिगेसी से और प्रगनानंद ने जर्मन ग्रैंडमास्टर विन्सेंट कीमर से हार हासिल की। हालांकि, दोनों ने  8.5-8.5 अंक हासिल किए और 13 राउंड के बाद टाईब्रेक में उनके बीच विजेता का फैसला किया गया। टाईब्रेक में प्रगनानंद ने शानदार वापसी करते हुए गुकेश को मात दी और खिताब अपने नाम किया।

 

टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा

टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट की शुरुआत 1938 में हुई थी और यह हर साल जनवरी में आयोजित होता है।  इसे शुरुआत में हूगोवेन्स टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था। इसका तीन बार नाम बदला और 2011 से इसे टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट से जाना जाने लगा।  यह विश्व चेस के टॉप-14 खिलाड़ियों का एक राउंड-रॉबिन इवेंट है, जिसमें हर खिलाड़ी एक-दूसरे से मुकाबला करता है। 13 राउंड के बाद अगर कोई दो खिलाड़ी समान अंक के साथ शीर्ष पर रहते हैं, तो टाईब्रेक मुकाबले के जरिए विजेता का चयन किया जाता है।

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: प्रगनानंद  2016 में बन गये थे इंटरनेशनल मास्टर

प्रगनानंद तमिलनाडु के रहने वाले हैं और उनका जन्म 10 अगस्त 2005 को हुआ था। 2016 में 10 साल की उम्र में उन्होंने शतरंज के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बनने का रिकॉर्ड दर्ज किया था।

गुकेश का शानदार सफर

18 साल के डी. गुकेश ने 2024 में सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराया और 18 साल की उम्र में इस खिताब को जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। गुकेश ने 2024 के चेस ओलंपियाड में भी भारत को खिताबी जीत दिलाई थी। उन्हें जनवरी में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आपको बता  दें कि ​​​​​गुकेश डी का पूरा नाम डोम्माराजू गुकेश है। गुकेश का जन्म चेन्नई में 7 मई 2006 में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र से ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Vasant Panchami: देश का एकमात्र मंदिर जहां मां सरस्वती को चढ़ाते हैं स्याही
Next: Budget Session 2025 mahakumbh: महाकुंभ में तोड़फोड़ के मुद्दे पर संसद में हंगामा

Related Stories

Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.