Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • power theft reward scheme: मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की स्कीम: चोरी बताओ, इनाम पाओ
  • मध्य प्रदेश

power theft reward scheme: मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की स्कीम: चोरी बताओ, इनाम पाओ

Narendra Singh February 6, 2026

power theft reward scheme: बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रोत्साहन योजना अब असर दिखाने लगी है। कंपनी ने बताया है कि बिजली चोरी की सटीक सूचना देने वाले 167 लोगों को दो लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। खास बात यह है कि इस योजना में अब कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं।

Also Read-cm mohan yadav haridwar: हरिद्वार में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व, यही भारत की पहचान

power theft reward scheme: दो चरणों में मिलता है इनाम

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक, पारितोषिक योजना में

  • कुल वसूली राशि का 5 प्रतिशत (अधिकतम 25 हजार रुपये) सूचना सही पाए जाने और अंतिम निर्धारण आदेश जारी होते ही दिया जाता है,
  • जबकि शेष 5 प्रतिशत (अधिकतम 25 हजार रुपये) पूरी वसूली होने के बाद सूचनाकर्ता को मिलते हैं।कंपनी ने बताया कि 1 अप्रैल से 31 जनवरी की अवधि में मिली 167 सटीक सूचनाओं पर 2 लाख 6 हजार रुपये से अधिक की राशि सूचनाकर्ताओं के खातों में जमा कराई जा चुकी है।

power theft reward scheme: अधिकारियों-कर्मचारियों को भी लाभ

योजना का दायरा अब सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है। बिजली चोरी की जांच और वसूली की कार्रवाई करने वाले संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को भी तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। यह राशि उनके मासिक वेतन में जोड़कर भुगतान की जाती है. कंपनी के सीएमडी ऋषि गर्ग ने बताया कि संशोधित प्रावधानों के तहत प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि सही सूचना देने वालों को समय पर लाभ मिल सके।

Also Read-MP कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली, जयवर्धन-हेमंत की एंट्री, 8 चेहरे बाहर

प्रक्रिया ऑनलाइन और गोपनीय

कंपनी का कहना है कि पारितोषिक योजना से जुड़ी बिलिंग और भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और गोपनीय रखी गई है। सूचनाकर्ता को कंपनी के पोर्टल पर दिए गए गुप्त प्रारूप में बैंक खाता विवरण के साथ आधार या पैन कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य है.उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से पहले भी कंपनी ने 63 प्रकरणों में पूर्ण वसूली के बाद 7 सूचनाकर्ताओं को इनाम दिया था। अब तक कुल मिलाकर 2.18 लाख रुपये से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि सूचनाकर्ताओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

Also Read-28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IFS विपिन पटेल इस्तीफा: प्रशासनिक प्रताड़ना से टूटे IFS विपिन पटेल?, 12 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा
Next: IND vs Pak T20 WC Match Controversy: पाकिस्तान से मैच खेलने पर सूर्याकुमार ने दिया मजेदार जबाव!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.