Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Pooja Ghai on Shefali death: शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर दोस्त पूजा ने किया चौकाने वाला खुलासा!
  • एंटरटेनमेंट

Pooja Ghai on Shefali death: शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर दोस्त पूजा ने किया चौकाने वाला खुलासा!

Hema Gupta July 1, 2025

Pooja Ghai on Shefali death: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने सभी को चौंका दिया है। अब इस मामले में उनकी करीबी दोस्त और पूर्व एक्ट्रेस पूजा घई ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि- मौत वाले दिन शेफाली ने विटामिन C की IV ड्रिप ली थी।

Read More: Paras Shefali Death Prediction Video: पारस ने पहले ही कर दी थी शेफाली की मौत भविष्यवाणी! देखे वीडियो…

सेफाली की मौत के बाद कई ऐसी अफवाहें सामने आई, लोगों ने कहा कि एंटीएज दवाई लेने की वजह से मौत हुई । इसी बीच उनकी दोस्त पूजा घई का बयान सामने आया है कि – “देखो, मुझे लगता है किसी की इतनी पर्सनल चीज पर कमेंट करना ठीक नहीं है, लेकिन मैं दुबई में रहती हूं और अच्छा है कि अब मैं एक्ट्रेस नहीं हूं तो मुझे इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई लेता है और शायद सबको इसकी जरूरत होती है। ये बहुत कॉमन है। यहां दुबई में सड़कों पर भी देखो तो कई क्लिनिक और सैलून में विटामिन सी ड्रिप दी जाती है। ये बहुत ही आम प्रैक्टिस है जो लोग करते हैं।”

“IV ड्रिप लेना आम बात है, यह अनसेफ नहीं” — पूजा घई

पूजा घई ने बताया कि दुबई जैसे शहरों में विटामिन C की IV ड्रिप लेना बहुत सामान्य बात है।
उन्होंने कहा –

“मैं अब एक्ट्रेस नहीं हूं, लेकिन मैं खुद भी विटामिन C लेती हूं। कुछ लोग टैबलेट के जरिए लेते हैं, तो कुछ IV ड्रिप के जरिए।”

उन्होंने कहा कि यह कोई अनसेफ प्रक्रिया नहीं है। बस दुर्भाग्यपूर्ण समय था कि शेफाली की मौत उसी दिन हो गई।

पुलिस ने बुलाया उस व्यक्ति को जिसने दी थी ड्रिप…

पूजा ने यह भी खुलासा किया कि जिस व्यक्ति ने शेफाली को IV ड्रिप दी थी, उसे पुलिस ने मौके पर बुलाया।

“जब हम वहां थे, पुलिस ने उसे बुलाया और उससे पूछा कि उसने क्या दवा दी थी। वह अपना किट लेकर आया और पुलिस को दिखाया।”

पूजा के अनुसार, ड्रिप देने वाला उस वक्त मौजूद नहीं था जब शेफाली की मौत हुई। मौके पर सिर्फ हेल्पर और उनके पति पराग थे।

क्या ड्रिप में सिर्फ विटामिन C था या कुछ और?

इस सवाल पर पूजा ने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं पता ड्रिप में केवल विटामिन C था या ग्लूटाथायोन जैसी कोई और दवा भी। ये डिटेल्स शायद पुलिस के पास होंगी। इसके बाद पुलिस ने कमरे में पूछताछ शुरू कर दी थी।

“शेफाली को हमेशा बेस्ट दिखना होता था” — पूजा

पूजा ने कहा कि शेफाली अपने प्रोफेशन में हमेशा बेस्ट दिखने की कोशिश करती थीं और वह वास्तव में बेहद खूबसूरत थीं।

“और मुझे लगता है हर किसी का अपना फैसला होता है। वो ऐसे प्रोफेशन में थी जहां उन्हें हमेशा बेस्ट दिखना होता था और वो सच में बेस्ट थी। वो बहुत खूबसूरत लगती थी। जब आखिरी बार घर आई तो उसे देखकर दिल टूट गया। इतनी खूबसूरत थी। ये सबकी जिंदगी का हिस्सा है और ये अनसेफ नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ये अनसेफ है। बस बुरा समय था।”

पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार…

पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड्स के आधार पर ही साफ होगा कि शेफाली की मौत का असली कारण क्या था।
फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि IV ड्रिप का उनकी मौत से कोई सीधा संबंध है या नहीं।

मल्लिका शेरावत ने दिया बोटॉक्स और फिलर्स पर बयान…

इसी बीच एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बिना मेकअप और फिल्टर के खुद को दिखाते हुए कहा-

“आप सभी को गुड मॉर्निंग। मैं अभी उठी और सोचा मैं एक सेल्फी वीडियो बनाऊंगी और इसे आप सभी के साथ शेयर करूंगी। मैंने कोई फिल्टर इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने कोई मेकअप नहीं किया है। मैंने अभी तक अपने बालों को ब्रश भी नहीं किया है। ये पहली चीज है, जो मैं कर रही ”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat)

आगे कहा कि-

“मैं ये वीडियो इसलिए बना रही हूं ताकि हम सब मिलकर बोटॉक्स और आर्टिफिशियल कॉस्मेटिक फिलर्स को ना कहें और हेल्दी लाइफ को हां कहें।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Gujarat News: 23 साल पुराने जमीनी विवाद में दीयोदर कोर्ट का बड़ा फैसला, 41 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
Next: कर्नाटक में फिर CM बदलने की चर्चा: 100 विधायकों का दावा, कांग्रेस में मचा घमासान

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.