Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • चुनावी मौसम में जेल ट्रांसफर की सियासत तेज, बाहुबल की बेटी बोली – पिता को कुछ हुआ तो…AIMIM को लगा बड़ा झटका
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

चुनावी मौसम में जेल ट्रांसफर की सियासत तेज, बाहुबल की बेटी बोली – पिता को कुछ हुआ तो…AIMIM को लगा बड़ा झटका

himani Shrotiya October 27, 2025

Shivani Shukla and AIMIM Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक सरगर्मी भी चरम पर है। इसी बीच राज्य की राजनीति में एक बार फिर जेल और बाहुबलियों की राजनीति चर्चा में आ गई है। पटना के बेऊर जेल में बंद कई कुख्यात और बाहुबली कैदियों को चुनाव को प्रभावित करने की आशंका के चलते दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 14 कैदियों को भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा है। इसमें बृजबिहारी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है।

बेऊर जेल
बेऊर जेल

शिवानी शुक्ला ने सरकार को दी धमकी

बीते देर रात बेऊर जेल से मुन्ना शुक्ला को भारी सुरक्षा के बीच भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। प्रशासन का दावा है कि यह कदम चुनावी शुचिता बनाए रखने और अपराधियों के संभावित प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। लेकिन इस फैसले ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

Shivani Shukla and AIMIM Bihar:“पिता को कुछ हुआ तो..”

लालगंज विधानसभा से RJD प्रत्याशी और मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने अपने पिता को भागलपुर जेल भेजे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा:

“मेरे पिता को साजिश के तहत प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें भागलपुर जेल भेजकर टॉर्चर किया जा रहा है। सरकार उन्हें मरवाना चाहती है। अगर मेरे पिता को एक खरोंच भी आई तो मैं इस सरकार को छोड़ूंगी नहीं। मैं एक वकील हूं और अपने अधिकार जानती हूं।”

शिवानी शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता किसी से मिलने या बात करने में असमर्थ हैं, फिर भी उन्हें जबरन दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

AIMIM को लगा बड़ा झटका

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को सीमांचल में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन प्रभावशाली नेताओं ने AIMIM छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है। इनमें शामिल हैं:

  • मुफ्ती अतहर जावेद – ठाकुरगंज से संभावित उम्मीदवार
  • जफर असलम – कोचाधामन के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और टिकट दावेदार
  • नेहाल अख्तर – AIMIM के प्रवक्ता
RJD में शामिल हुए AIMIM के नेता
RJD में शामिल हुए AIMIM के नेता

Shivani Shukla and AIMIM Bihar: ये सभी नेता पटना में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में RJD में शामिल हुए। माना जा रहा है कि सीमांचल में RJD की पकड़ मजबूत करने के लिए यह रणनीतिक कदम है। यह भी संकेत मिल रहे हैं कि RJD सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक को पूरी मजबूती से साधने की तैयारी कर रही है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में मोटापे का उभरता संकट: बच्‍चों से लेकर वयस्‍कों तक
Next: MP NEWS : बैमोसम बारिश के कारण तवा डैम के खोले गेट,मक्का की फसल हुई खराब

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Nitish Kumar 75th Birthday
  • बिहार

75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.