
भोपाल में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 17 से 21 फरवरी तक मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में भोपाल में आयोजित हो रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में बड़े तालाब के बोट क्लब पर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
ऑलइंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में बड़े तालाब के बोट क्लब पर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस बीच सीएम ने कहा कि, हमारी पुलिस बल के कई सदस्यों ने अलग-अलग खेलों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों में अपना नाम देशभर में रोशन किया है। फिर भी पुलिस ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए इन उपलब्धियों को हासिल किया है। जब पुलिस बल एक बार जब ज्वाइन करते हैं तब से रिटायरमेंट तक “जवान” ही कहलाते है।
Watch Now:- Bhopal,दिल्ली चुनाव का रिजल्टम.प्र. के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा का बयान
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इस बीच पांच दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नामी-गिरामी खिलाड़ी राजधानी की बड़े तालाब में अपने जौहर दिखाएंगे। इसलिए अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश पुलिस को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में खासतौर पर कयाकिंग, केनोइंग व रोईंग स्पर्धाएं होंगी। जिसमें केन्द्रीय बलों सहित 22 राज्यों की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टीमों के 557 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इनमें 123 महिला खिलाड़ी भी शामिल है।प्रतियोगिता में शामिल कयाकिंग, केनोइंग व रोईंग की अलग-अलग 27 स्पर्धाओं में दांव पर लगे 360 पदक और विजेता व उपविजेता की आधा दर्जन ट्राफियों पर कब्जा जमाने के लिए खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे।
MP की मेजबानी में 6 वीं बार आयोजित हो रही प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। हालाँकि इससे पहले साल 2005, 2007, 2013, 2017 और 2019 में सफलतापूर्वक मध्यप्रदेश पुलिस यह प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है।
Read Now:- Top Retirement Mutual Fund: निवेश के लिये टॉप रिटायरमेंट म्यूच्यूअल फंड
