Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • PM Suryaghar Yojna: बिजली बिल हुआ आधा! पीएम सूर्यघर योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा फायदा
  • छत्तीसगढ़

PM Suryaghar Yojna: बिजली बिल हुआ आधा! पीएम सूर्यघर योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा फायदा

Narendra Singh June 30, 2025

pm suryaghar yojna chhattisgarh: जानें कैसे उठाएं लाभ

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा, पीएम सूर्यघर योजना से लोगों को राहत

pm suryaghar yojna chhattisgarh: रायपुर। बढ़ती महंगाई के बीच छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM Suryaghar Free Bijli Yojna) लोगों के लिए बड़ी राहत बन रही है। इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने पर भारी सब्सिडी मिल रही है, जिससे बिजली बिल आधा हो गया है और लोग हर महीने हजारों रुपये बचा रहे हैं।

बिलासपुर की अंजलि सिंह को हुआ बड़ा फायदा

बिलासपुर के अशोक नगर की रहने वाली अंजलि सिंह ने अपनी छत पर तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट की कुल लागत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये आई, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली।

अंजलि सिंह के मुताबिक, सोलर प्लांट लगाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 2,500 से 3,000 रुपये तक आता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली बिल आधा हो गया है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि पहले बिजली जाने पर दिक्कत होती थी और बार-बार शिकायत करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो गई है। उनका सेटअप सिर्फ 10 दिनों में लग गया और सोलर सिस्टम का रखरखाव भी बेहद आसान है, जिसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता।

राज्य सरकार दे रही अतिरिक्त सब्सिडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार भी पूरा समर्थन दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त अनुदान देने का फैसला किया है।इससे लोगों को कुल सब्सिडी और ज्यादा मिलने लगी है, जिससे सोलर पैनल लगाना अब और भी सस्ता हो गया है।

ऐसे करें पीएम सूर्यघर योजना के लिए पंजीयन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर उपभोक्ता अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन कर विद्युत ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उनका बिजली बिल शून्य हो सकता है, बल्कि उन्हें अतिरिक्त आय भी हो सकती है।

सब्सिडी की पूरी डिटेल

1 किलोवाट सोलर प्लांट

केंद्र सरकार से सब्सिडी: ₹30,000

राज्य सरकार से सब्सिडी: ₹15,000

कुल सब्सिडी: ₹45,000

2 किलोवाट सोलर प्लांट

केंद्र सरकार से सब्सिडी: ₹60,000

राज्य सरकार से सब्सिडी: ₹30,000

कुल सब्सिडी: ₹90,000

3 किलोवाट सोलर प्लांट

केंद्र सरकार से सब्सिडी: ₹78,000

राज्य सरकार से सब्सिडी: ₹30,000

कुल सब्सिडी: ₹1,08,000

पंजीयन कैसे करें?

सबसे पहले www.pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।

अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार से जुड़ा विवरण दर्ज करें।

Rooftop सोलर लगाने के लिए एप्लिकेशन सबमिट करें।

अप्रूवल के बाद DISCOM (विद्युत वितरण कंपनी) द्वारा साइट निरीक्षण किया जाएगा।

इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद नेट मीटरिंग की प्रक्रिया होगी।

सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

योजना के फायदे

बिजली बिल में 50% तक कमी
पर्यावरण संरक्षण
अतिरिक्त इनकम की संभावना
जल्दी इंस्टॉलेशन और आसान मेंटेनेंस
भारी सब्सिडी से लागत कम

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur: साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुद्दों पर होगा फैसला
Next: ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.